Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टीम इंडिया ने साल के पहले वनडे में श्रीलंका को 67 रन से हराया, कोहली का शतक
    Breaking News Headlines

    टीम इंडिया ने साल के पहले वनडे में श्रीलंका को 67 रन से हराया, कोहली का शतक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गुवाहाटी. विराट कोहली (87 गेंदों पर 113 रन ) के शतक के दम पर टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के साल का पहला वनडे जीत लिया है. टीम ने श्रीलंका को 3 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 67 रन से हराया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. दूसरा मुकाबला 12 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.

    गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 373 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में श्रीलंका 50 ओवर में आठ विकेट पर 306 रन ही बना सकी. उसके कप्तान दसुन शनाका (108) ने दूसरा वनडे शतक जमाया. उन्होंने 9वें विकेट के लिए कसुन रजिथा के साथ 73 गेंदों पर 100 रन की साझेदारी कर मेजबान टीम के जीत के इंतजार को बढ़ा दिया.

     

    जीत के हीरो कोहली सहित ये खिलाड़ी रहे

    इस जीत के हीरो विराट कोहली सहित ये खिलाड़ी रहे, विराट कोहली ने 87 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली. उन्होंने 45वां वनडे शतक बनाया. घर में चार साल बाद कोहली के बल्ले से शतक आया है. कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा (83 रन) ने 47वां वनडे अर्धशतक बनाया. जबकि शुभमन गिल (70 रन) ने 5वीं फिफ्टी जमाई. केएल राहुल ने 39 और श्रेयस अय्यर ने 28 रन का योगदान दिया. वहीं तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने सटीक गेंदबाजी की. उन्होंने 8 ओवर में 57 रन खर्च कर 3 विकेट लिए. उमरान के अलावा मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिले. मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल के हिस्से एक-एक विकेट आए.

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफिल्म RRR का धमाल: ‘नाटू नाटू’ को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवार्ड
    Next Article 100 महिलाओं से तंत्र-मंत्र की आड़ में करता था रेप, इस जलेबी बाबा को मिली 14 साल की सजा

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    June 23, 2026

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    June 23, 2026

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.