Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल 2021: मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स ने 9 विकेट से हराया
    Uncategorized

    आईपीएल 2021: मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स ने 9 विकेट से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चेन्नई. चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया. इस सीजन में पंजाब की यह दूसरी जीत है. वहीं पांच मैचों में मुंबई की यह तीसरी हार है. इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स प्वाइंट टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है.

    मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए कप्तान रोहित शर्मा की 63 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 131 रन बनाए थे. इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 17.4 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया.

    पंजाब की इस जीत के हीरो रहे कप्तान केएल राहुल और यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल. राहुल ने 52 गेंदों में तीन चौको और तीन छक्कों की बदौलत नाबाद 60 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं क्रिस गेल ने 35 गेंदो में नाबाद 43 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और दो छक्के जड़े. इसके अलावा मयंक अग्रवाल ने 20 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की बदौलत 25 रन बनाए.

    इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही. सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डिकॉक एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए. उन्हें तीन रनों पर दीपक हुड्डा ने पवेलियन भेजा. इसके बाद तीन नंबर पर ईशान किशन बल्लेबाजी करने आए और 17 गेंदों में सिर्फ छह रन ही बना सके.

    पावर प्ले में मुंबई सिर्फ 22 रन ही बना सकी. इसके बाद तीसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव और रोहित ने 81 रनों की साझेदारी की. सूर्यकुमार 27 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया.

    वहीं रोहित शर्मा ने 52 गेंदों में 63 रनों की कप्तानी पारी खेली. अपनी इस पारी में रोहित ने पांच चौके और दो छक्के लगाए. इसके अलावा कीरोन पोलार्ड 12 गेंदों में नाबाद 16, हार्दिक पांड्या 1 और क्रुणाल पांड्या 3 रन ही बना सके.

    वहीं पंजाब किंग्स के लिए युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 21 रन दो महत्वपूर्ण विकेट झटके. इसके अलावा मोहम्मद शमी ने भी चार ओवर में सिर्फ 21 रन देकर दो विकेट चटकाए. वहीं अर्शदीप सिंह और दीपक हु्डडा को एक-एक सफलता मिली.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article पीएम की मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना संकट पर उच्च स्तरीय बैठक, कहा- एकजुटता से ही कर सकते हैं मुकाबला

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    June 23, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.