Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुंबई इंडियंस की जीत से विदाई, हैदराबाद को 42 रन से दी मात
    Breaking News Headlines

    मुंबई इंडियंस की जीत से विदाई, हैदराबाद को 42 रन से दी मात

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. रिकॉर्ड 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का आईपीएल के 14वें सीजन में सफर जीत से समाप्त हुआ. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई ने अपने लीग चरण के अंतिम मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 42 रन से हराया. अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई ने ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारियों की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 235 रन का बड़ा स्कोर बनाया. इसके बाद हैदराबाद टीम 8 विकेट खोकर 193 रन बना पाई. मुंबई टीम इस शानदार जीत के बावजूद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई.

    मुंबई इंडियंस को यदि प्लेऑफ में पहुंचना था तो उसे हैदराबाद को 171 से भी ज्यादा के अंतर से हराना होता. इस तरह जब हैदराबाद ने 65 से ज्यादा का स्कोर बनाया, तब ही मुंबई टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई. अब कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है. मुंबई और कोलकाता नाइट राइडर्स के समान 14 अंक रहे लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम खराब नेट रन रेट (0.116) के कारण पांचवें स्थान पर रही. नाइट राइडर्स ने बेहतर नेट रन रेट (0.587) से चौथा स्थान हासिल किया. सनराइजर्स की टीम आठ टीमों की तालिका में छह अंक के साथ अंतिम स्थान पर रही.
    मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इसके बाद ईशान किशन ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम को तूफानी शुरुआत दी. दोनों ने 32 गेंदों पर ही 80 रन की ओपनिंग साझेदारी की. रोहित शर्मा (13 गेदों पर 18 रन) को राशिद खान ने शिकार बनाया और मोहम्मद नबी के हाथों कैच करा दिया. हार्दिक पंड्या नंबर-3 पर बल्लेबाजी को उतरे लेकिन 10 रन बनाकर ही पैवेलियन लौट गए. ईशान किशन (84) तीसरे विकेट के तौर पर 124 के टीम स्कोर पर आउट हुए. किशन ने 32 गेंदों की अपनी तूफानी पारी में 11 चौके और 4 छ्क्के जड़े.

    236 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स की ओर से कप्तानी संभाल रहे मनीष पांडे ने सर्वाधिक 69 रन बनाए. उन्होंने 41 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के लगाए और नाबाद लौटे. ओपनर जेसन रॉय ने 34 और अभिषेक शर्मा ने 33 रन की उपयोगी पारियां खेलीं. मुंबई की ओर से जेम्स नीशाम ने 28, जसप्रीत बुमराह ने 39 और नाथन कूल्टर नाइल ने 40 रन देकर 2-2 विकेट चटकाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में आज लगातार दूसरे दिन घटे कोरोना के नये केस, एक्टिव मामलों में भी आई कमी
    Next Article NCB के पंचनामे में खुलासा- आर्यन खान ने पार्टी में ड्रग्स ले जाने की बात कुबूली

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.