Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ICC रैंकिंग: बुमराह बने दिसंबर माह के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, कमिंस को पछाड़ा, महिलाओं में सदरलैंड बनीं विजेता
    Breaking News Headlines

    ICC रैंकिंग: बुमराह बने दिसंबर माह के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, कमिंस को पछाड़ा, महिलाओं में सदरलैंड बनीं विजेता

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दुबई. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दिसंबर माह के आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने गए हैं, जबकि महिला वर्ग में ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड विजेता बनी हैं. बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और नौ पारियों में 32 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे थे. बुमराह ने इस दौरान तीन बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लिए थे.

     

    बुमराह अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए थे. भारत को सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन बुमराह यह पुरस्कार जीतने में सफल रहे. बुमराह के साथ नामांकन सूची में पैट कमिंस और दक्षिण अफ्रीका के डेन पैटरसन शामिल थे, लेकिन इस भारतीय तेज गेंदबाज ने सभी को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार जीता. यह दूसरी बार है जब बुमराह को आईसीसी के महीने का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया है.

     

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में किया प्रभावित

    बुमराह ने एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट की पहली पारी में चार विकेट झटक कर मैच में भारत की वापसी कराई थी, लेकिन बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन से टीम ने इस मैच को गंवा दिया था. उन्होंने ब्रिसबेन में खेले गये तीसरे टेस्ट की पहली पारी में छह और मैच में नौ विकेट लिए जिससे भारत मैच ड्रॉ करने में सफल रहा. उन्होंने इसके बाद मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की पहली पारी में चार और दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए. उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारत ने इस मैच को 184 रन से गंवा दिया था. वह इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में 20 की कम औसत से 200 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बने.

    सदरलैंड ने भारत-न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था प्रभावित

    दूसरी तरफ, सदरलैंड ने महिलाओं के वर्ग में बाजी मारी और स्मृति मंधाना तथा नोंकुलुलेको म्लाबा तो पीछे छोड़ा. 23 वर्षीय इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार में अहम भूमिका निभाई थी. भारत के खिलाफ सदरलैंड ने तीसरे वनडे में शतक जड़ा था और 95 गेंदों पर 110 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा उन्होंने सीरीज में छह विकेट भी लिए थे. इसके बाद सदरलैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी लय बरकरार रखी थी और शतक जड़ा था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली: ठंड और शीतलहर के साथ कोहरे का प्रकोप, उड़ानों और ट्रेनों पर असर
    Next Article META के मालिक मार्क जुकरबर्ग को संसदीय समिति का समन, चुनाव पर बयान से मचा बवाल

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.