Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरोन फिंच ने रचा इतिहास, बने ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े टी-20 बल्लेबाज, न्यूजीलैंड की करारी हार
    Headlines खेल

    आरोन फिंच ने रचा इतिहास, बने ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े टी-20 बल्लेबाज, न्यूजीलैंड की करारी हार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिडनी. कप्तान आरोन फिंच की नाबाद 79 रन की पारी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को 50 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर कर ली. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट 156 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड की पारी को 18.5 ओवर में महज 106 रन पर समेट दिया.

    श्रृंखला का आखिरी और निर्णायक मुकाबला सात मार्च को खेला जाएगा. न्यूजीलैंड की टीम शुरूआती दो मैचों को जीत कर श्रृंखला में 2-0 से आगे थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दो मैच जीत कर शानदार वापसी की. अब आरोन फिंच टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं.

    मैन ऑफ द मैच फिंच ने पारी का आगाज करते हुए नाबाद रहे और 55 गेंदों का सामना करके पांच चौके और चार छक्के लगाए, उन्होंने अपने सभी छक्के काइल जैमीसन के पारी के आखिरी ओवर में लगाए. दूसरी छोर से हालांकि मैथ्यू वेड (14), जोस फिलिप (13), ग्लेन मैक्सवेल (18) और मार्कस स्टोइनिस (19) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे. न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी ने तीन जबकि ट्रेंट बोल्ट ने दो और मिचेल सेंटनर ने एक विकेट लिया.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और पारी के दौरान किसी भी समय जीत की स्थिति में नहीं दिखी. नौंवे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आये जैमीसन से 18 गेंद में 30 रन बनाकर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचने में योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने तीन जबकि एशटन एगर, एडम जम्पा और ग्लेन मैक्सवेल की स्पिनरों की तिकड़ी ने 2-2 विकेट लिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनोरा फतेही बनी यूट्यूब पर एक बिलियन का आंकड़ा छूने वाली पहली अफ्रीकी अरब महिला कलाकार
    Next Article मुख्यमंत्री उद्योग विभाग द्वारा ताज पैलेस नई दिल्ली में आयोजित स्टेकहोल्डर कॉन्फ्रेंस में शामिल होकर झारखण्ड में निवेश की संभावनाओं से देश भर के उद्योगपतियों को अवगत कराया

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    प्रिन्स खान गैंग पर बड़ा खुलासा, आरोप-प्रत्यारोप के बीच निष्पक्ष जांच जरूरी

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन, लक्ष्य बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.