निजाम खान
*Covid-19 के संक्रमण को रोकने हेतु जामताड़ा जिले से सट्टे सभी सीमाओं को पूर्णता सील किया जाए:- उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार*
Lockdown-2 के परिप्रेक्ष्य में प्राप्त निर्देशानुसार जामताड़ा जिला से सटे सभी सीमाओं को पूर्णत: सील कर दिया गया है।
परंतु ऐसी सूचनाएं प्राप्त हो रही है कि अन्य जिलों विशेषकर आसनसोल/ धनबाद से कतिपय लोगों का चोरी छुपे जामताड़ा जिले में प्रवेश हो रहा है। जिसे इस जिले में पकड़कर Quarantine सेंटर में रखा जा रहा है।
चूंकि उक्त जिलों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है जिससे लोगों के आने जाने से कोविड-19 के संक्रमण का खतरा अन्य जिलों को भी हो सकता है।
उक्त आलोक में उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार ने पुलिस आयुक्त, आसनसोल, पश्चिम बंगाल/ जिला दंडाधिकारी पश्चिम बर्धमान, जिला दंडाधिकारी, बीरभूम पश्चिम बंगाल/ पुलिस अधीक्षक, बीरभूम पश्चिम बंगाल, उपायुक्त धनबाद/ वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद, उपायुक्त गिरिडीह/ पुलिस अधीक्षक गिरिडीह, उपायुक्त दुमका/ पुलिस अधीक्षक दुमका, उपायुक्त देवघर/ पुलिस अधीक्षक देवघर से अनुरोध किया गया है कि अपने स्तर से जामताड़ा जिले से सटे सभी सीमाओं को पूर्णत: सील करने हेतु सभी संबंधित को निर्देशित करने की कृपा की जाए। ताकि लोगों का एक जिले से दूसरे जिले में आवागमन (विशेष परिस्थिति को छोड़कर) न हो एवं कोविड-19 के संक्रमण को रोका जा सके।