Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज, जानिए क्या है इन राज्यों का हाल…
    Breaking News

    कर्नाटक में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज, जानिए क्या है इन राज्यों का हाल…

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    NEW DELHI, July 2, 2020 (Xinhua) -- A health worker collects swab sample from a person for the test of COVID-19 at a school in New Delhi, India, on July 2, 2020. The number of COVID-19 cases in India surpassed 600,000-mark, reaching 604,641 on Thursday, and the death toll rose to 17,834, said the latest data released by the health ministry. Xinhua/UNI PHOTO-A17U
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: देश में एक तरफ नए कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है तो दूसरी ओर महामारी से ठीक होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में 1.33 लाख नए मामले सामने आए जबकि 2.11 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी। 2897 लोग कोरोना की वजह से मारे गए। कर्नाटक में इस समय कोरोना के सक्रिय मामले 2.93 लाख से अधिक हैं और यह संख्या पूरे देश में सर्वाधिक है। राज्य में बुधवार को 16,387 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26.35 लाख से अधिक हो गई है और सक्रिय मामले 2.93 लाख से अधिक है। केरल में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बुधवार को 10,315 और घटकर 1.92 लाख के करीब पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज सक्रिय मामलों की कुल संख्या पूरे देश में तीसरे स्थान पर स्थित महाराष्ट्र के बाद सबसे अधिक है। संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर स्थित कर्नाटक में सबसे अधिक 2.98 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं।
    तमिलनाडु में कोरोना वायरस के नए मरीजों के मिलने में कमी का सिलसिला जारी है और बुधवार को 25,317 नए मामले आए जबकि 483 लोगों की मौत हुई है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कुल मामले 21,48,346 हो गए हैं जिसके बाद मृतक संख्या 25,205 हो गई है। विभाग के मुताबिक दिन में 32,263 लोगों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई जिसके बाद अबतक 18,34,439 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं तथा 2,88,702 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।
    राज्य की राजधानी चेन्नई में संक्रमण के 2,217 नए मामले आए जिसके बाद शहर में अबतक 5,09234 लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं। राज्य में सबसे ज्यादा 3061 मामले कोयंबटूर में आए हैं। इस बीच, तेलंगाना में बुधवार को संक्रमण के 2384 नए मरीज मिले तथा 17 लोगों की मौत हो गई। हैदराबाद में जारी सरकारी बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में कुल मामले 5.84 लाख से अधिक हैं तथा 3313 लोग वायरस के कारण जान गंवा चुके हैं। राज्य में संक्रमण का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 33,379 है जबकि 5,46,536 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतो क्या आ गई तीसरी लहर? महाराष्ट्र के अहमदनगर में 10 हजार बच्चे कोरोना पॉजिटिव
    Next Article बिहार: राज्य के सभी मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में छात्राओं को 33 फीसदी आरक्षण, नीतिश सरकार का बड़ा निर्णय

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.