Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फिलहाल भारत को नहीं मिलेगी फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन, दोनों कंपनियों के ऑर्डर फुल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    फिलहाल भारत को नहीं मिलेगी फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन, दोनों कंपनियों के ऑर्डर फुल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के कमजोर होने के बीच दो बड़ी फार्मा कंपनियों ने राज्यों को टीका देने से साफ मना कर दिया है. अमेरिकी कंपनी फाइजर और मॉर्डना ने कहा है कि वह टीके के मामले में राज्य सरकारों से बातचीत नहीं करेंगी.इस मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि फाइजर हो या मॉडर्ना हम केंद्रीय स्तर पर समन्वय कर रहे हैं. फाइजर और मॉडर्ना दोनों के पास पहले ही ज्यादा ऑर्डर हैं. यह उनके सरप्लस पर निर्भर करेगा कि वह भारत को कितना टीका दे सकते हैं.अग्रवाल की यह टिप्पणी उस वक्त आई जब विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत को वैक्सीन की सप्लाई के मुद्दे पर शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों और वैक्सीन निर्माताओं के साथ चर्चा करने के लिए सोमवार को अमेरिका पहुंचे.रिपोर्ट के मुताबिक 3 फरवरी को डीसीजीआई ने फाइजर के मॉडर्ना वैक्सीन के लिए आपातकालीन उपयोग की सिफारिश करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद अमेरिकी फार्मास्युटिकल कंपनी ने अपने कदम पीछे खींच लिए. कोरोना दूसरी लहर आने के बाद 13 अप्रैल को सरकार ने यू-टर्न लिया.सरकार ने कहा था कि जिन टीकों को अमेरिका, यूरोपीय यूनियन, ब्रिटेन और जापान ने मंजूरी दे दी है और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लिस्टेड कर दिया है, उनके लिए फेज 2 और 3 के क्लीनिकल ट्रायल की जरूरत नहीं होगी. अब लगभग डेढ़ महीना हो गया है, लेकिन अब तक फाइजर और मॉडर्ना जैसी फर्मों ने भारत के साथ कोई समझौता नहीं किया है.रिपोर्ट में भारत को फाइजर या मॉडर्ना से कोविड रोधी वैक्सीन मिलने में देरी की आशंका जताई गई है, क्योंकि कई अन्य देश भारत से आगे हैं. अभी तक उन्हीं की डिलीवरी नहीं हो पाई है. दोनों अमेरिकी कंपनियां साल 2023 तक इन देशों में लाखों डोज देने का समझौता कर चुकी हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविरोधियों ने संसद में लगाया ताला, समोआ की नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री को तंबू में लेनी पड़ी शपथ
    Next Article फिर हुआ पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा, 14 दिन में 3 रुपये से ज्यादा बढ़े दाम

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.