Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुहर्रम के अवसर पर नहीं निकाले जायेंगें ताजिया व जुलूसःअनुमंडल पदाधिकारी
    Breaking News झारखंड

    कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुहर्रम के अवसर पर नहीं निकाले जायेंगें ताजिया व जुलूसःअनुमंडल पदाधिकारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 25, 2020Updated:August 25, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *■ कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुहर्रम के अवसर पर नहीं निकाले जायेंगें ताजिया व जुलूसः- अनुमंडल पदाधिकारी….*
    ===================
    *■ अपनों के साथ घरों में मनायें पर्व व त्यौहारः-अनुमंडल पदाधिकारी….*
    ===================
    *■ विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने अंचलाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिया आवश्यक निर्देश….*
    ===================
    अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दंडाधिकारी श्री विशाल सागर की अध्यक्षता में आज दिनांक-25.08.2020 को सूचना भवन सभागार में सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को बनाये रखने के उद्देश्य से समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए उपस्थित थाना प्रभारियों, अंचलाधिकारियों एवं मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ आगामी मुहर्रम त्योहारों के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु किये जाने वाले उपायों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया।
    इसके अलावे अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी कि वर्तमान में कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सम्पूर्ण अनुमंडल क्षेत्र में धारा-144 लागू है। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके अलावे शस्त्र प्रदर्शन व ध्वनि विस्तारक यंत्र सार्वजनिक स्थलों पर भीड़-भाड़ पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। शांति समिति की बैठक के दौरान उपस्थित मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों व बुद्धिजिवियों द्वारा मुहर्रम के अवसर पर ताजिया एवं जुलूस नहीं निकालने का निर्णय सभी के सर्वसम्मति से लिया गया। साथ हीं लाॅकडाउन के नियमों का अनुपालन करते हुए ईमामबाड़ा में समाजिक दूरी व मास्क का उपयोग करते हुए रीति-रिवाज का निर्वहन करना का निदेश अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दिया गया।
    बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी थाना प्रभारी एवं अंचलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने तथा कोरोना संक्रमण के परिणामें से लोगों को सचेत कराने का निदेश दिया गया। साथ हीं अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण के साथ धारा-144 का अनुपालन व असमाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी करने का निदेश दिया।
    *■ मुहर्रम के अवसर पर जारी गाइडलाइन….*
    अलम ताजिया, सिपर और अखाड़े से कोई जुलूस नहीं किया जाए। शस्त्र प्रदर्शन नहीं किया जाए। लाउड स्पीकर और डीजे को भी बंद रखा जाएगा। किसी भी सार्वजनिक स्थल पर ताजिया नहीं रखा जाए और अखाड़े का आयोजन नहीं किया जाए। इमामबाड़ा में लोगों की भीड़ जमा ना की जाए। लोग अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर्व का आयोजन कर सकते हैं।
    *बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावे* जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री उमाशंकर प्रसाद, कार्यपालक दण्डाधिकारी मीनाक्षी भगत, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार विद्यार्थी के साथ-साथ संबंधित विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के 22 जिलों में खुलेंगे ईएफआईआर थाने प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद की ली जानी है स्वीकृति
    Next Article परीक्षा में बाधा कुलपति के खिलाफ आक्रोश एबीएम कॉलेज में तालाबंदी

    Related Posts

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    June 24, 2026

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    June 24, 2026

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.