Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सपा की पहली लिस्ट पर कांग्रेस का बयान, कहा- ना तो हम स्वागत करते हैं और ना ही विरोध
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    सपा की पहली लिस्ट पर कांग्रेस का बयान, कहा- ना तो हम स्वागत करते हैं और ना ही विरोध

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सपा की पहली लिस्ट पर कांग्रेस का बयान, कहा- ना तो हम स्वागत करते हैं और ना ही विरोध
    लखनऊ:  2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बने इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. सीट शेयरिंग को लेकर पश्चिम बंगाल और पंजाब में अंतरकलह देखने को मिल रही है. इस बीच नीतीश ने महागठबंधन छोड़कर भी तगड़ा झटका दिया. उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी, रालोद और कांग्रेस के बीच सीट समझौते पर बात बनती नहीं दिख रही है.

     

     

     

    जहां एक ओर सपा ने कांग्रेस को 11 सीटें देने का ऑफर दिया है तो वहीं कांग्रेस इससे सहमत नहीं दिख रही और बुधवार को दिल्ली में एक बार फिर दोनों दलों के नेता बैठक करने वाले हैं. लेकिन कांग्रेस अब समाजवादी पार्टी द्वारा जारी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट से तिलमिलाई नजर आ रही है. सपा की तरफ से प्रत्याशियों की जारी लिस्ट को कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन का नहीं है. कांग्रेस प्रवक्ता संजीव सिंह ने कहा है कि हम समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की इस सूची का न तो स्वागत करते हैं और न ही इसका विरोध करते हैं.

     

     

    दरअसल, उत्तर प्रदेश की 16 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने पहली सूची जारी कर दी, जिसमें फैजाबाद, मैनपुरी, बदायूं, अंबेडकर नगर गोरखपुर जैसे प्रमुख सीट भी शामिल हैं. कांग्रेस प्रवक्ता संजीव सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी हुई सूची का ना तो हम स्वागत करते हैं और ना ही किसी प्रकार का विरोध है. यह जरूर स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह सपा की तरफ से जारी हुई प्रारंभिक सूची है.

     

     

    कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विंग के अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने कहा कि जो सपा की लिस्ट आई है वह एकतरफा फैसला है. यह लिस्ट इंडिया गठबंधन की नहीं है. जब इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर फाइनल समझौता हो जाएगा तो उसमें बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. गौरतलब है कि सपा की पहली लिस्ट में 16 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है. इसमें वह सीट भी है जिसपर कांग्रेस अपनी दावेदारी कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘कुछ लोगों की आदतन हुड़दंग से लोकतंत्र का चीरहरण’:संसद सत्र से पहले प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना
    Next Article ईडी द्वारा झारखंड सीएम सोरेन से पूछताछ से पहले रांची में बढ़ाई गई सुरक्षा, निषेधाज्ञा लागू

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.