Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह जी को जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों ने नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह जी को जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों ने नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह जी को जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों ने नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह जी का श्रद्धांजलि सभा कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित किया गया।
    सर्वप्रथम दिवंगत डाॅ मनमोहन सिंह जी के तस्वीर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ, राकेश तिवारी, चन्द्रभान सिंह, खगेनचन्द्र महतो, अंसार खान ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।

     

    श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य रूप से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि डाॅ मनमोहन सिंह निधन 92 वर्ष की उम्र में हो जाने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भारत के लिए अपूर्णिय क्षति बताया। सम्पूर्ण विश्व में आर्थिक मंदी के दौर में भारत को मजबूत स्थिति में बनाए रखने वाले दूरदर्शी प्रधानमंत्री के रूप में हमेशा याद किए जाऐंगे। उनके कार्यकाल में भारत आर्थिक रूप से बहुत मजबूत हुआ था। उन्होनें फुड सिक्युरिटी बिल, राईट टू एजुकेशन, आरटीआई कानून, वनाधिकार अधिनियम, मनरेगा के तहत 100 दिन का काम का अधिकार के तहत विश्व में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला बिल ला कर विश्व भर में भारत का डंका बजाने का कार्य किया। उनका 10 वर्षो का कार्यकाल स्वर्णिम काल के रूप में हम सब याद करेंगे। उन्होंने गवर्नर के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक में भी यादगार सेवा दिये है। इस दुख की घड़ी में हम सभी जिला के कांग्रेसजन उनके परिवार के साथ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, यही प्रार्थना करते है।

     

    श्रद्धांजलि सभा के उपरांत एक मिनट का मौन रखा गया।
    श्रद्धांजलि सभा में सामंता कुमार, के के शुक्ल, ब्रजेन्द्र तिवारी, अरूण कुमार सिंह, संजय सिंह आजाद, जसवंत सिंह जस्सी, अतुल गुप्ता, ज्योति मिश्र, ओमप्रकाश उपाध्याय, सुदर्शन तिवारी, अशोक कुमार सिंह, अनंत लाल, अरुण यादव, अखिलेश सिंह यादव, प्रमोद मिश्रा, सूर्या राव, राजा ओझा, राजकिशोर प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, वीरेंद्र पांडे, अरविंद कुमार, रणजीत सिंह, हरेंद्र मिश्रा, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, कैसर आलम अंसारी, राजेश कुमार, ऋषि मिश्रा, सरदार सुरेंद्र सिंह, सन्नी सिंह, सचिन कुमार सिंह, कुमार गौरव, रणजीत झा, संध्या ठाकुर, मोहम्मद सलीम, इंतखाब बस्ती, दिलीप गुप्ता, निखिल कुमार, संजय घोष, फरहत बेगम, मुन्ना मिश्रा सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
    सभा का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंदगांव अंचल कार्यालय: गुसाई महाताइन का चार वर्षों में भी नहीं हुआ खारिज दाखिल
    Next Article एकीकृत अवकाश तालिका को नहीं मानेगा उर्दू शिक्षक संघ, बैठक में निर्णय

    Related Posts

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    May 21, 2026

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    May 21, 2026

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.