Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस कार्यकर्त्ता अपना तन-मन धन लगाकर गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती को जिताने का कार्य करें: आनंद बिहारी दुबे
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    कांग्रेस कार्यकर्त्ता अपना तन-मन धन लगाकर गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती को जिताने का कार्य करें: आनंद बिहारी दुबे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कांग्रेस कार्यकर्त्ता अपना तन-मन धन लगाकर गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती को जिताने का कार्य करें: आनंद बिहारी दुबे

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा है कि 09-जमशेदपुर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती (तीन धनुष) छाप पर वोट देने के लिए विगत दिनों जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय चुनाव तैयारी समिति के बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि कांग्रेस पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, सभी जिला पदाधिकारी, सभी वरिष्ठ नेता, सभी अग्रणी संगठन एवं विभाग के चेयरमैन/अध्यक्ष, प्रखण्ड संगठन प्रभारी, मण्डल संगठन पर्यवेक्षक, 20 सूत्रीय सदस्य, 15 सूत्रीय सदस्य, सम्मानित कांग्रेस के कार्यकर्त्ता अपना तन-मन-यथा शक्ति धन लगाकर हर हाल में प्रत्याशी को जिताने का कार्य करें।

     

     

     

    कांग्रेस पार्टी का एक एक सिपाही मतदान के दिन सुबह 6.00 बजे से संध्या 6.00 बजे तक बुथ पर विराजमान रहे साथ ही बुथ प्रबंधन में योगदान दें। सभी कांग्रेसजन सिर्फ और सिर्फ यह मन में ठान लें कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए योगदान देना है। राहुल गाँधी के माध्यम से ही हर गरीब महिला को एक लाख, 30 लाख रिक्त सरकारी नौकरी पर नौजवान को बहाल करना, पढ़े लिखे नौजवान को अप्रेंटिस गारंटी के तहत एक लाख मिलेंगे, अग्निवीर योजना रद्द करके स्थाई बहाली प्रारंभ करना है,

     

     

    जीएसटी को कम करना एवं सरल बनाना है, सामाजिक जनगणना करके सभी का विकास सुनिश्चित करना है, मनरेगा में दैनिक भत्ता ₹400 करना है, 25 लाख तक स्वास्थ्य सुविधा लाना है, सबसे बड़ा आंदोलन संविधान का रक्षा करना है, इन्हीं सब बातों को मुख्य उद्देश्य बनाकर आम जनता से अपील है कि आप अपने भविष्य, बच्चों के भविष्य को देखते हुए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती को वोट दें और अपना भविष्य सुरक्षित बनाने में सभी लोग एक कदम आगे बढ़े।

     

     

    जैसा कि आप सबों को पता है विगत 10 वर्षों में भाजपा के वर्तमान सांसद ने जमशेदपुर के वासियों को कोई भी सुविधा दिलाने में असमर्थ रहे हैं, उनका एक भी काम गिनती योग नहीं रहा है, कई गांव में तो लोग उन्हें देखें तक भी नहीं है। यह जनता का अपमान है, आम जनता ने 10 वर्षों तक लगातार सांसद बनाया। उसके लिए कोई भी कार्य करने में असफल रहे हैं। यही मुद्दा गठबंधन सरकार को लाने में अहम भूमिका निभा रही है।

    Congress workers should work hard to make alliance candidate Sameer Mohanty win: Anand Bihari Dubey.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान के ‘हमदर्द’ कांग्रेस और सपा अब भारत को डराने में जुटे हैं: मोदी
    Next Article लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान दल रवानगी की तैयारियां तेज, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सामग्री कोषांग, जिला नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.