Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मनरेगा को पुनः बहाल करने को लेकर पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस की चौपाल आयोजित
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मनरेगा को पुनः बहाल करने को लेकर पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस की चौपाल आयोजित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मनरेगा को पुनः बहाल करने को लेकर पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस की चौपाल आयोजित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश तथा जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पंचायत क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम परसुडीह मंडल कांग्रेस अध्यक्ष नारायण डे की अध्यक्षता में हलुदबनी पंचायत क्षेत्र में संपन्न हुआ।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रजेंद्र कुमार तिवारी एवं संजय सिंह आजाद उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में प्रखंड संगठन प्रभारी राजा सिंह राजपूत, सह प्रभारी सुल्तान अहमद, प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, भारत यात्री अमरजीत नाथ मिश्र, वरिष्ठ नेता रंजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, टाटानगर मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्र एवं सरदार सुरेंद्र सिंह शामिल हुए।

    चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय सिंह आजाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने दुर्भावनापूर्ण नीति के तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005 (मनरेगा) को कमजोर कर उसका मूल स्वरूप ही बदल दिया है, जिससे मजदूरों के रोजगार पर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मनरेगा के लिए केंद्र सरकार द्वारा लगभग 90 प्रतिशत राशि उपलब्ध कराई जाती थी, जबकि वर्तमान मोदी सरकार ने केंद्र का अंश घटाकर 60 प्रतिशत कर दिया है और शेष 40 प्रतिशत राशि का बोझ राज्य सरकार पर डाल दिया गया है।

    उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी पंचायत एवं ग्राम स्तर तक पहुँचकर मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में पुनः बहाल कराने के लिए संकल्पित है। यह आंदोलन अब पंचायत-पंचायत तक गूंजेगा।

    चौपाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं मजदूर उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं साझा कीं और कार्यक्रम से लाभ उठाया।

    मनरेगा को पुनः बहाल करने को लेकर पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस की चौपाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमकर संक्रांति से 18 भुज दुर्गा माता की विशेष साधना, 21 जनवरी तक चलेगा प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान
    Next Article स्वर्णरेखा महोत्सव की तैयारियां पूरी, आज चार घाटों पर होगा नदी पूजन

    Related Posts

    राष्ट्रीय राजमार्ग 520के किनारे टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा निर्मित विश्राम स्थल चढ़ा भ्रष्टाचार का भेट

    September 1, 2026

    पुरानी पेंशन बहाली की चौथी वर्षगांठ पर काटा केक

    September 1, 2026

    चांडिल डैम के सभी 13 रेडियल गेट खुले, 1071 क्यूमेक पानी की निकासी

    September 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय राजमार्ग 520के किनारे टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा निर्मित विश्राम स्थल चढ़ा भ्रष्टाचार का भेट

    पुरानी पेंशन बहाली की चौथी वर्षगांठ पर काटा केक

    चांडिल डैम के सभी 13 रेडियल गेट खुले, 1071 क्यूमेक पानी की निकासी

    रापचा मोड़ के समीप सड़क हादसे में दो घायल, टीएमएच रेफर

    कौवाली थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक,

    खतरे के निशान से 4.35 मीटर ऊपर खरकई, लगातार बढ़ रहा पानी; जमशेदपुर-आदित्यपुर में फ्लैश फ्लड का खतरा

    उल्लास से मिटेगा निरक्षरता का अंधेरा

    देश के आजादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिला अपना 30 बेड का अस्पताल, मंत्री इरफान अंसारी ने किया उद्घाटन

    गम्हरिया के अजीत होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई*

    आईजीएनसीए में ‘होमस्टेड लैंड एंटाइटलमेंट एंड मुसहर कम्युनिटी इन बिहार’ पुस्तक का लोकार्पण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.