Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस विधायक की सीएम गहलोत को चेतावनी- मांगें पूरी नहीं हुईं तो बैठेंगी धरने पर
    Breaking News Headlines

    कांग्रेस विधायक की सीएम गहलोत को चेतावनी- मांगें पूरी नहीं हुईं तो बैठेंगी धरने पर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 16, 2023Updated:March 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जयपुर  -:  कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा मंत्री शांति धारीवाल पर जमकर बरसीं. विधायक दिव्या ने कहा कि मंत्री शांति धारीवाल ने राजनीतिक दुर्भावना के चलते उनके विधानसभा क्षेत्र ओसिंया की 44 सड़कों को अचानक निरस्त करवा दिया. उन्होंने कहा कि मेरे साथ यह दुर्भावना शायद इसलिए निकाली गई, क्योंकि मैंने पिछले दो दिनों में मीणा समाज के कद्दावर नेता को आतंकी कहने और वीरांगना मंजू जाट पर महिला विरोधी टिप्पणी करने का विरोध किया था. नहीं तो जिन सड़कों की स्वीकृति का काम पिछले कई महीने से चल रहा था, वह अचानक कैसे निरस्त कर दी गई. विधायक मदेरणा ने चुनौती दी कि अगर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले में दखल देकर मेरे क्षेत्र की सड़कें बहाल नहीं कराई तो मैं भी वीरांगनाओं की तरह मुंह में घास लेकर ओसियां की जनता के साथ धरने पर बैठ जाऊंगी.

     

     

     

    दिव्या ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र ओसियां की सड़कों को इसलिए निरस्त किया गया, क्योंकि उन्‍होंने हमेशा अपनी पार्टी को प्राथमिकता दी है. उन्‍होंने आगे कहा कि वह उस इस्तीफे वाली महफिल का भी हिस्सा नहीं थीं. दिव्‍या मदेरणा ने रंधावा को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होने इस्तीफे वापस करवाए, नहीं तो आज स्थिति कुछ और होती.  विधायक दिव्या मदेरणा ने आगे कहा कि गुर्जर समाज आपको दिल की गहराइयों से चाहता है. मीणा समाज के कद्दावर नेता को आप आतंकी कहते हैं. वीरांगना मंजू जाट का आप चरित्र हनन करते हैं. ये तीनों समाज खेतिहर हैं और कांग्रेस के मूल वोटर हैं. गज़ब की सोशल इंजीनियरिंग कर रहे हैं आप. छह महीने बाद हम चुनाव में जा रहे हैं. मैं सही के लिए अपने दल और समाज के साथ खड़ी हूं. हम इस उच्च सदन में यह सब नहीं सुनेंगे. विधायक दिव्या मदेरणा यहीं नहीं रूकीं. उन्होंने आगे कहा कि हमारे मंत्री जिद्दी हैं. वह जिद्द पर आ जाते हैं तो सभी उनके सामने नतमस्तक हो जाते हैं, लेकिन मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करना चाहूंगी कि वह इस मामलें में गंभीरता से हस्‍तक्षेप करें ओर मेरे क्षेत्र की सड़कें फिर से बहाल करवाएं.

     

     

     

    दिव्‍या मदेरणा ने मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत को चेतावनी भी दे डाली. उन्‍होंने कहा कि यदि उनके क्षेत्र की सड़कों को बहाल नहीं किया गया तो वह भी वीरांगना की तरह मुंह में घास लेकर ओसियां की जनता के साथ धरने पर बैठ जाएंगी. इसके बाद यदि आपमें दम हो तो मुझे 3 बजे उठाकर दिखाइएगा. अंत में विधायक दिव्या मदेरणा ने कहा कि 6 महीने की अवधि है, हम सब चुनाव में जा रहे हैं. ये जो मिनिस्ट्री है इनके (शांति धारीवाल) पास है, वह उधार की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकदमा से लापता रौशन का शव पीएम मॉल के पास से किया बरामद
    Next Article देश में 54 दहशतगर्द और 44 आतंकवादी संगठनों को केंद्र सरकार ने किया बैन

    Related Posts

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    August 2, 2026

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    August 2, 2026

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध स्क्रैप कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो वाहन जब्त, दो चालक न्यायिक हिरासत में

    धर्मक्षेत्र का दस्तावेज़: मनीषा शर्मा की पुस्तक ने कुरुक्षेत्र के इतिहास और पुरातत्व पर डाला प्रकाश

    पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर: लोकतंत्र, मानवाधिकार और दुनिया की जिम्मेदारी

    धर्मक्षेत्र का दस्तावेज़: इतिहास और पुरातत्व पर एक प्रकाश – मनीषा शर्मा की शोध पुस्तक का विमोचन

    पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर: लोकतंत्र, मानवाधिकार और दुनिया की जिम्मेदारी

    पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लोकतंत्र और मानवाधिकार का गहराता संकट: दुनिया की जिम्मेदारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.