Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका केरल पहुंचे, भूस्खलन प्रभावित वायनाड का करेंगे दौरा
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका केरल पहुंचे, भूस्खलन प्रभावित वायनाड का करेंगे दौरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका केरल पहुंचे, भूस्खलन प्रभावित वायनाड का करेंगे दौरा

    वायनाड : कांग्रेस नेता एवं वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा बृहस्पतिवार को केरल पहुंचे जहां वे वायनाड जिले के भूस्खलन प्रभावित इलाकों में बनाए गए विभिन्न राहत शिविरों का दौरा करेंगे। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

     

     

    गांधी ने 2019 में वायनाड लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था और इस साल फिर यहां से उन्होंने जीत हासिल की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में रायबरेली लोकसभा सीट से भी जीत हासिल की है, इसलिए उन्होंने वायनाड निर्वाचन क्षेत्र छोड़ दिया है। इस सीट पर उपचुनाव होने पर प्रियंका के चुनाव लड़ने की उम्मीद है।

    गांधी और प्रियंका वाद्रा सुबह 9.30 बजे कन्नूर हवाई अड्डे पर उतरे और फिर सड़क मार्ग से वायनाड पहुंचे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उनके जल्द ही यहां मेप्पाडी पहुंचने की उम्मीद है।

     

     

    पार्टी महासचिव एवं अलप्पुझा से सांसद के सी वेणुगोपाल भी उनके साथ हैं।

    पार्टी द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार गांधी और वाद्रा चूरलमाला भूस्खलन स्थल के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डॉ. मूपेन मेडिकल कॉलेज और मेप्पाडी में दो राहत शिविरों का दौरा करेंगे।

     

     

     

    केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 173 हो गई है, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी सरकार ने किए शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार; एससी, एसटी और ओबीसी को सर्वाधिक लाभ हुआ: भाजपा
    Next Article उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने झारखण्ड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.