
कांग्रेस नेता जितेन्द्र सिंह की पार्टी में पुनः वापसी, जिला अध्यक्ष परविन्द्र सिंह ने किया सम्मानित


राष्ट्र संवाद संवाददाता

जमशेदपुर : कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सरदार परविन्द्र सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेन्द्र सिंह का पार्टी में पुनः स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। यह कार्यक्रम तिलक पुस्तकालय, बिस्टुपुर में आयोजित किया गया, जहां परविन्द्र सिंह ने अपने पूरे कांग्रेस परिवार के साथ जितेन्द्र सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि आलाकमान द्वारा परविन्द्र सिंह को जिला अध्यक्ष बनाना एक ऐतिहासिक और उचित निर्णय है, जिससे समाज के सभी वर्गों को साथ लाने में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि “हम सभी कांग्रेस जनों को इस निर्णय के लिए आलाकमान के प्रति आभार प्रकट करना चाहिए।”

