Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 24, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपु चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में साकची पलंग मार्केट से बसंत टॉकीज शहीद चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने किया।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि बांग्लादेश में बढ़ते आपसी तनाव के बीच हुई यह मॉब लिंचिंग मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में धर्म या पहचान के आधार पर हिंसा और हत्या अस्वीकार्य है। कांग्रेस का उद्देश्य इस मार्च के माध्यम से भारत सरकार का ध्यान आकर्षित करना है ताकि वह बांग्लादेश सरकार को ऐसी घटनाओं पर कड़ी चेतावनी दे और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए प्रभावी पहल करे।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में कैंडल लेकर शांति और सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला व युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

    बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुर्घटना में घायल प्रेस फोटोग्राफर संजीव दत्ता से अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने की मुलाकात
    Next Article टाटा स्टील और पीजीटीआई ने टाटा ओपन 2025 की घोषणा, 25 से 28 दिसंबर तक जमशेदपुर में होगा टूर्नामेंट

    Related Posts

    बांग्लादेश में हिंदू नागरिक दीपु चंद्र दास की हत्या की जयघोष फाउंडेशन ने की कड़ी निंदा

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीDecember 25, 2025

    कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबन से एक बार फिर कठघरे में हमारी न्याय व्यवस्था

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीDecember 25, 2025

    अरावली की चिन्ताः नारे से आगे-अस्तित्व की लड़ाई

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीDecember 25, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फिलिस्तीन के हमदर्द बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के समय कहां गायब

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीDecember 25, 2025

    पेसा नियमावली पर निर्णय: लंबे संघर्ष के बाद कैबिनेट की मंजूरी, श्रेय को लेकर सियासत तेज

    परमात्मा की कृपा बनी रहे -मरते दम तक सेवक की भूमिका में रहना चाहता हूँ – काले

    यूसीआईएल में तबादला नीति पर उठे गंभीर सवाल, बाहरी प्रभाव और चयनात्मक कार्रवाई की चर्चाएं तेज

    मुर्गा पाड़ा में गोलियों की तड़तड़ाहट, कुख्यात अपराधी विजय तिर्की की हत्या तीन अज्ञात हमलावरों ने सिर और कंधे में मारी गोली, इलाके में दहशत

    क्रिसमस की धूम: दुल्हन की तरह सजे गिरजाघर, सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात

    अटल बिहारी वाजपेयी जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाया दीपोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.