Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस को बिहारी वोट नहीं चाहिए कांग्रेसी विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के बिगड़े बोल या अंदरुनी रणनीति
    Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय

    कांग्रेस को बिहारी वोट नहीं चाहिए कांग्रेसी विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के बिगड़े बोल या अंदरुनी रणनीति

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 2, 2024Updated:August 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कांग्रेस को बिहारी वोट नहीं चाहिए कांग्रेसी विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के बिगड़े बोल या अंदरुनी रणनीति

     

    देवानंद सिंह
    जमशेदपुर : इस साल के अंत तक होने वाले झारखंड विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव को लेकर अपनी-अपनी तैयारी में जुट गईं हैं, लेकिन इस बार गठबंधन सत्तारूढ़ सरकार की दो मुख्य पार्टियां झामुमो और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर तनातनी हो सकती है, क्योंकि जिस तरह कांग्रेस पिछली बार के मुकाबले इस बार अधिक सीटों पर चुनाव लडने की इच्छा जाहिर कर चुकी है, शायद वह झामुमो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अच्छा नहीं लग रहा है। इसीलिए सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच मुश्किल से ही सहमति बन पाएगी।

     

    उल्लेखनीय है कि राज्य की कुल 82 विधानसभा सीटों में से पिछली बार कांग्रेस झारखंड में 32 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जिसमें से वह 18 सीटें जीती थी, जबकि झामुमो 27 सीटें जीती थी। बंधु तिर्की और प्रदीप यादव जेवीएम छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं, जिससे कांग्रेस अति उत्साहित है। लिहाजा, कांग्रेस इस बार 34 सीटों पर चुनाव लडना चाहती है, जिससे झामुमो के सामने संशय की स्थिति है। सोरेन कांग्रेस को 34 के बजाय 23 सीटें दे दे, वही गनीमत रहेगी।

     

     

    जानकर भी मान रहे हैं कि कांग्रेस ने बेइज्जती का खुद ही जिम्मा उठा लिया है। जानकर कहते हैं, कांग्रेस को कोई बेइज्जत करता नहीं, खुद ही बेइज्जती को अपने मांग में सिंदूर की तरह भर लेती है। उदाहरण देखिए, कांग्रेसी विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने बिहारी को बांग्लादेशी की तरह घुसपैठिया बता दिया, जबकि कांग्रेस को वोट देने वालों में बड़ी संख्या में बिहारी भी हैं। ख़ासकर, कोयलांचल और पलामू प्रमंडल में। ऐसे में, यह सवाल उठ रहा है कि अब कांग्रेस किस मुंह से बिहारी प्रवासियों का वोट मांगेगी? मामला यहीं तक सीमित नहीं है, बल्कि जब झारखंड में भाषा विवाद यानी भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका आदि को लेकर विरोध हो रहा था, तब भी कांग्रेसी दोनों नाव पर टांग फैलाकर खड़े थे। बिहार में लालू राज के दौरान भी यही किया था, जबकि सवर्ण, मुसलमान और दलित कांग्रेस के परंपरागत वोटबैंक थे, लेकिन सत्ता के लालच में लालू यादव के साथ मिलकर सवर्ण, दलित और पठान, तीनों को बेइज्जत करवाया।

     

    झारखंड में कांग्रेस का ईसाई और मुस्लिम वोट तेज़ी से जेएमएम की ओर शिफ्ट हो रहा है। भोजपुरी- मगही- मैथिली- अंगिका बोलने वाले कई लोग खांटी कांग्रेसी हैं, लेकिन पार्टी के रवैए से निराश ऐसे लोग मजबूरी में सवर्ण हिंदू भाजपा की ओर जा रहे हैं, लेकिन झारखंड कांग्रेस को कोई फ़र्क नहीं पड़ता, प्रदेश के एक दो आला नेताओं को छोड़ दें तो लगभग सभी कांग्रेसियों ने सवर्ण हिंदू पर कटाक्ष किया है

    राष्ट्र संवाद का कांग्रेस से यह सबसे बड़ा सवाल है।

    कांग्रेस को बिहारी वोट नहीं चाहिए कांग्रेसी विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के बिगड़े बोल या अंदरुनी रणनीति
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअसम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा से मिले राजेश शुक्ल
    Next Article 4 अगस्त को समाजसेवी प्रवीण सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर

    Related Posts

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    July 22, 2026

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    July 22, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.