कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिजय खॉ का छ: दिवसीय प्रखण्ड स्तरीय तुफानी दौरा
प्रखण्ड अध्यक्ष एवं प्रखण्ड पदाधिकारी जनता के समस्याओं को संकलित कर प्रखण्ड पदाधिकारियों से मिलकर समाधान करें :विजय खॉ
मनीफिट, टेल्को : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरॉव जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी के दिशार्निदेश पर दौरा के क्रम में छठा दिन जिला अध्यक्ष बिजय खॉ टेल्को प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के अन्तर्गत बैठक का आयोजन प्रखण्ड अध्यक्ष बिनोद रजक के अध्यक्षता में मनीफिट बाजार, टेल्को में अपराह्न 3.00 बजे से आयोजित किया गया।
प्रखण्ड स्तरीय बैठक को मुख्य अतिथि बिजय खॉ ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रखण्ड अध्यक्ष एवं प्रखण्ड पदाधिकारी जनता के समस्याओं को संकलित कर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी, जलापूर्ति, बिजली, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग से संबंधित पदाधिकारी, जेएनएसी के कार्यपालक पदाधिकारी से मिल कर जनता के समस्याओं को समाधान करें। यदि कुछ समस्या समाधान नही होता है तो जिला कांग्रेस कार्यालय को पत्र प्रेषित करें। जिसे जिला अध्यक्ष के व्दारा उपायुक्त को जनता के समस्या को पहुँचाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर खाद्य मंत्री डॉ रामेश्वर उरॉव जी, स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री आलमगीर आलम एवं कृषि मंत्री श्री बादल पत्रलेख जी तक मामले को पहुँचाया जाएगा।
संगठन में कार्य करने वाले जिम्मेदार लोगों को जोड़ कर प्रखण्ड कमिटी में दायित्व सौंपें। कांग्रेस पार्टी को हर घर तक पहुँचाएें यही बड़ी उपलब्धि होगी।
कार्यक्रम का अध्यक्षता बिनोद रजक प्रखण्ड अध्यक्ष , स्वागत भाषण प्रखण्ड प्रभारी गुरदीप सिंह ने तथा बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया, कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद पूर्व प्रदेश महामंत्री, चन्द्रभान सिंह बेरमो विधान सभा प्रभारी, रियाजुद्दीन खान प्रदेश कोऑडिनेटर अनुशासन समिति, ब्रजेन्द्र तिवारी जिला वरीय उपाध्यक्ष, अरूण सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, नन्दलाल सिंह, गुरमीत सिंह, श्याम सुन्दर, आमिर सोहेल जिला वरीय उपाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
बैठक को कांग्रेस नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी कांग्रेसजन संगठन को बहुत मजबूत करेंगे।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता कृष्णा ठाकुर, अभय सिंह, सतीश रजक, रोहित सिंह, रंजीत रजक, राजु यादव, जीवन, बलराम रजक, सत्यनारायण रजक सुबोध पांडेय, राकेश कुमार, पंकज कुमार, एवं अन्य पदाधिकारी समेत कांग्रेसजन मौजूद रहे