Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूरोप से आ रही सर्द हवाओं ने बढ़ाई भारत में ठंड, कई राज्यों में बारिश की संभावना
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    यूरोप से आ रही सर्द हवाओं ने बढ़ाई भारत में ठंड, कई राज्यों में बारिश की संभावना

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    यूरोप से आ रही सर्द हवाओं ने बढ़ाई भारत में ठंड, कई राज्यों में बारिश की संभावना
    दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे भारत में बीते कई दिनों से सर्दी का सितम जारी है. देश के कई हिस्सों में पड़ रही कड़कड़ाती ठंड से लोग बेहाल हैं. मौसम का मिजाज बीते कुछ दिनों से लगातार बदल रहा है. शुक्रवार को गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु के दक्षिणी तट और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई तो वहीं, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड और सिक्किम में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिली है.

     

     

    शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति देखने को मिली है. इसके अलावा पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा देखने को मिला तो वहीं, हरियाणा और दिल्ली के कई हिस्सों तथा पूर्वी राजस्थान और त्रिपुरा में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा.देश के कई हिस्सों में पड़ रही कड़कड़ाती ठंड के बीच कुछ राज्यों में आज भी बारिश की संभावना जताई गई है. निजी वेदर फोरकास्ट एजेंसी स्काईमेट के अनुसार ये हवाएं यूरोप से आ रही हैं। इस वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तमिलनाडु के दक्षिणी तट और ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की आशंका है. इसके अलावा लक्षद्वीप, दक्षिणी केरल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

     

     

    वेदर फोरकास्ट एजेंसी स्काईमेट के अनुसार पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना से लेकर बहुत घना कोहरा छा सकता है तो वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है. इसके अलावा अगर हम कोल्ड डे की स्थिति की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति देखी जा सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्यूजीलैंड ने चौथे टी20 मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया
    Next Article रामलला की पहली पूर्ण तस्वीर अयोध्या से आई, प्राण प्रतिष्ठा से पहले कर लें दर्शन

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.