Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में शीत लहर की चेतावनी, अगले दो दिन तक रहेगा घना कोहरा
    Breaking News Headlines

    दिल्ली में शीत लहर की चेतावनी, अगले दो दिन तक रहेगा घना कोहरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली में शीत लहर की चेतावनी, अगले दो दिन तक रहेगा घना कोहरा
    मौसम विभाग ने शुक्रवार को शीत लहर की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगले दो दिन तक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में “घना से बहुत घना कोहरा” रहने का अनुमान है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। घने कोहरे के कारण शहर में परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं। दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें कोहरे के कारण देरी से चलीं।

     

     

    भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे  पर कोहरे की स्थिति में शुक्रवार को सुधार हुआ तथा घने कोहरे में सबसे कम दृश्यता 150 मीटर रही। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। आईएमडी ने कहा कि 30 और 31 दिसंबर को दिल्ली के कुछ कई हिस्सों में शीत लहर की स्थिति होने की आशंका है।

     

     

     

    आईएमडी ने कहा कि शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक  शाम चार बजे 382 दर्ज किया गया जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है।

    शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमश: 19 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘‘अच्छा”, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक”, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम”, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब”, 301 से 400 के बीच ‘‘बेहद खराब” और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर” माना जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरिद्वार में बन रहा शानदार क्रिकेट स्टेडियम, उत्तराखंड की धर्मनगरी में होंगे इंटरनेशनल मैच
    Next Article भारत में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार,  24 घंटे में आए 700 से भी ज्यादा नए केस, 5 मरीजों की मौत

    Related Posts

    जमशेदपुर में आत्महत्या रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान, 10 सितंबर को समापन कार्यक्रम

    September 8, 2026

    छात्रों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लो, वरना सड़क से सदन तक होगा आंदोलन: अभय सिंह

    September 8, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति : परविंदर सिंह

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में आत्महत्या रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान, 10 सितंबर को समापन कार्यक्रम

    छात्रों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लो, वरना सड़क से सदन तक होगा आंदोलन: अभय सिंह

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति : परविंदर सिंह

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध होगा खत्म, राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ शांति वार्ता पर हुई चर्चा

    भारतीय सेना को मिलेंगे घातक हथियार, डीएसी ने 1.10 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

    प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा दांव, 10 दिन में 4000 टन बफर स्टॉक खपाया, फिर भी देशभर में भाव बढ़े

    चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, चंद घंटे में रांची पुलिस ने किया सकुशल बरामद

    तांबे की कीमतों ने तोड़ा ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड, जानें भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या पड़ेगा असर

    झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, रात में महिला के घर में घुसना, कपड़े उठाना दुष्कर्म की कोशिश नहीं

    सुको ने कहा- डॉक्टरों से मारपीट करने वाले नेताओं को फौरन लें हिरासत में, दोषियों को खुला न छोड़ें

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.