Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक की
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक की

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 14, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक की।*
    =========================
    *★ खेतों में पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन सिस्टम डेवलप करें*

    *★ माइनिंग क्षेत्र के गड्ढों में जमा पानी को लिफ्ट इरिगेशन में उपयोग हेतु कार्य योजना बनाएं*

    *– हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
    =========================
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में सिंचाई परियोजनाओं को एक तय समय-सीमा के अंदर पूरा किया जाए। सिंचाई से संबंधित उपयोगी परियोजनाओं को प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतारने का कार्य करें। जल संसाधन विभाग किसानों के हित और विकास से जुड़ा विभाग है। हमारे राज्य में खेती-कृषि की असीम संभावनाएं हैं। यहां के कृषकों के कृषि उत्पादन क्षमता को बढ़ाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। खेतों में पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन सिस्टम भी डेवलप करें। जल संसाधन विभाग खेतों में ससमय पानी उपलब्ध कराने की दिशा में समर्पित होकर कार्य करे। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज झारखंड मंत्रालय में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में कहीं।

    *माइनिंग क्षेत्र के गड्ढों में जमा पानी को लिफ्ट इरिगेशन में उपयोग हेतु कार्य योजना बनाएं*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में माइंस एरिया हैं। इन माइंस क्षेत्रों में बड़े-बड़े गड्ढे हैं जहां पर पानी जमा है। माइंस क्षेत्रों में जमा पानी को लिफ्ट इरिगेशन कार्य में उपयोग के लिए एक कार्य योजना बनाएं। माइनिंग क्षेत्र के पानी का उपयोग सिंचाई के साथ-साथ पेयजल में भी हो इसी व्यवस्था तैयार करें।

    *कार्यों में तेजी लाने का निर्देश*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कोनार सिंचाई परियोजना के कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि इस परियोजना के कार्य में तेजी लाएं तथा फॉरेस्ट क्लीयरेंस कराएं। इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण कर टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुनासी जलाशय परियोजना देवघर के लिए काफी उपयोगी परियोजना है। इस परियोजना के कार्य प्रगति में तेजी लाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया। मुख्यमंत्री ने गुमानी बराज परियोजना को अगले साल तक चालू किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के शुभारंभ होने से 16000 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता विकसित होगी। मुख्यमंत्री ने सभी कैनालों पर लाइनिंग कार्य कराने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कैनाल के अगल-बगल मोरम अथवा कच्ची सड़क लोगों के जरूरत के हिसाब से बनाने का भी निर्देश विभागीय पदाधिकारियों को दिया।

    *सभी चेक डेमो का डाटा तैयार करें*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने विभागीय पदाधिकारियों को राज्य में स्थित सभी चेक डेमो का डाटा तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी चेक डेमो का डाटा तैयार करते हुए यह देखें कि कितने का कार्य पूर्ण हो चुका है और कितने चेक डैम निर्माण कार्य अभी लंबित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में चेक डैम का निर्माण कृषि विभाग, वन विभाग तथा नरेगा के माध्यम से भी किया जा रहा है। इन सभी विभागों के साथ आपसी तालमेल स्थापित कर डाटा तैयार करें।

    *सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना में बदलाव लाएं*

    मुख्यमंत्री ने सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए इस परियोजना के कार्यान्वयन के लिए एक सबकमेटी बनाकर योजना में बदलाव किए जाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना की राशि को अन्य सिंचाई परियोजनाओं में लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने चांडिल डैम के क्षतिग्रस्त हिस्से का मरम्मती जल्द करने का निर्देश दिया।

    *सिंचाई की वैसी परियोजना जिसकी उपयोगिता शून्य है उसे बंद करें।*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई की वैसी योजना परियोजना जिसकी उपयोगिता शुन्य है उसकी समीक्षा कर परियोजनाओं को बंद करें। मुख्यमंत्री ने अगले मार्च तक ऐसी योजनाओं की समीक्षा करने का निर्देश भी विभागीय पदाधिकारियों को दिया।

    *इन परियोजनाओं से भी मुख्यमंत्री हुए अवगत*

    बैठक में विभागीय सचिव श्री प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री के समक्ष अमानत बराज परियोजना, अन्नराज जलाशय योजना, बक्सा जलाशय योजना, खुदीया वीयर योजना, पलना जलाशय योजना, चेगरी नाला पर चेक डैम निर्माण, मुर्गाबनी जोरिया पर चेक डैम निर्माण कार्य, राढू नाला पर चेक डैम निर्माण कार्य, मरदा नाला पर चेक डैम निर्माण कार्य, सिकरिया नाला पर चेक डैम निर्माण कार्य, सोन-कनहर पाइपलाइन सिंचाई परियोजना, मसलिया रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना, पलामू पाइपलाइन सिंचाई परियोजना, तिलैया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना, भोगनाडीह मेगा लिफ्ट योजना के संबंध में जानकारी रखी एवं कार्य योजना से अवगत कराया।

    *बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त श्री के के खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, सचिव श्री प्रशांत कुमार, अभियंता प्रमुख श्री नागेश मिश्रा, अभियंता प्रमुख श्री आर एस तिग्गा, संयुक्त सचिव श्री अशोक दास सहित संबंधित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुड़ाबेड़िया आश्रम में भाजपा का प्रशिक्षण दिवस
    Next Article जामताड़ा में भाजपा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.