Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक की, राजस्व वसूली की ली जानकारी
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक की, राजस्व वसूली की ली जानकारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक की, राजस्व वसूली की ली जानकारी*
    ==================
    *परिवहन विभाग अब तक लक्ष्य का 55 प्रतिशत राजस्व संग्रह कर सका है*
    =================

    *परिवहन से राजस्व कैसे बढे, इसके लिए मैकेनिज्म तैयार हो*

    *श्री हेमन्त सोरेन*
    *मुख्यमंत्री, झारखंड*

    राज्य में राजस्व संग्रह के लिहाज से परिवहन विभाग एक महत्वपूर्ण विभाग है . विभाग को चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा राजस्व वसूली की दिशा में ठोस कदम उठाए . मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने आज परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए . इस मौके पर विभाग की ओर से राजस्व उगाही को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया .

    *कम हुई है राजस्व वसूली*

    विभाग द्वारा मुख्यमंत्री को बताया गया कि कोरोना की वजह से अभी तक राजस्व की कम वसूली हुई है . विभाग ने राजस्व का जो लक्ष्य रखा था उसका 55 प्रतिशत ही अभी तक कलेक्शन हुआ है . इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन से राजस्व कैसे बढे, इसके लिए मैकेनिज्म तैयार करें .उन्होंने राजस्व संग्रह में सुधार हेतु पूरी तैयारी के साथ प्रयास करने का भी निर्देश दिया .

    *राजस्व का नुकसान नहीं हो इसका ध्यान रखें*

    मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा कि चेक पोस्ट पर वाहनों से मिलने वाले राजस्व में गड़बड़ी की जाने के कई मामले सामने आए हैं . इस वजह से सरकार को राजस्व का नुकसान होता है .उन्होंने चेक पोस्ट पर व्यवस्था को दुरुस्त करने और दलालों पर अंकुश लगाने का भी निर्देश दिया .

    *एमवीआई के पदों पर होगी बहाली*

    विभाग की ओर से बताया गया कि इस समय मात्र दो स्थाई एम वी आई और ग्यारह को संविदा के आधार पर रखा गया है , जबकि 11 जिलों में प्रभार के भरोसे काम हो रहा है . मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि एम वी आई की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए .

    *बकायेदारों से टैक्स की वसूली हो*

    विभाग की ओर से बताया कि राज्य में लगभग 660 करोड़ रुपए का टैक्स डिफ़ॉल्ट है . मुख्यमंत्री ने कहा कि टैक्स डिफॉल्ट को लेकर बकायेदारों से वसूली की दिशा में कदम उठाया जाए . उन्होंने यह भी कहा कि टैक्स बकाया को लेकर वन टाइम सेटलमेंट की जरूरत हो तो उसे भी पहल मिलाया जाए .

    *इस मौके पर परिवहन मंत्री श्री चंपई सोरेन, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त श्री के के खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, परिवहन विभाग के सचिव श्री के रवि कुमार उपस्थित थे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबछवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समीक्षा बैठक किया
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.