मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अमर शहीद सिद्धो-कान्हो के वंशज स्वर्गीय रामेश्वर मुर्मू की हत्या की घटना की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी है। स्वर्गीय रामेश्वर मुर्मू की हत्या 12 जून 2020 को हुई थी। स्वर्गीय रामेश्वर मुर्मू की हत्या की घटना की जांच सीबीआई से कराने हेतु विभिन्न सामाजिक/राजनीतिक संगठनों द्वारा मांग की जा रही थी। इस संबंध में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड, रांची द्वारा इस घटना की सीबीआई जांच के लिए मुख्यमंत्री का अनुमोदन हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। यह घटना साहेबगंज जिलान्तर्गत बरहेट थाना कांड संख्या-97/2020, दिनांक 17-06-2020, धारा-302, भाoदoविo दर्ज है।
मुख्यमंत्री ने अमर शहीद सिद्धो-कान्हो के वंशज की हत्या की घटना की जांच सीबीआई से कराने के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी है
Previous Article नेशनल इलेक्ट्रॉनिक की मनमानी
Next Article कुंडहित के बड़ा आकना में मुख्य चापाकल खराब