Nizam Khan
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा हड़ताल समाप्त किये जाने पर संघ के सदस्यों को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी अनुबंधकर्मियों की समस्याओं के निदान हेतु सरकार ने पहले ही एक उच्चस्तरीय समिति गठित कर रखी है। झारखण्डवासियों की वर्तमान सरकार सभी की पीड़ा और संवेदनाओं को प्राथमिकता पर रखकर कार्य कर रही है और सदैव करेगी।
*28 जुलाई से थे हड़ताल पर*
मनरेगा कर्मी 28 जुलाई से हड़ताल पर थे। गुरुवार को विभागीय मंत्री और अधिकारियों के साथ प्रोजेक्ट भवन में हुई बैठक के बाद हड़ताल वापस लेने पर सहमति बनी।