Nizam Khan
*★मुख्यमंत्री ने दुष्कर्म के दो मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी का दिया आदेश
*★पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को पकड़ा*
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उपायुक्त गोड्डा को साध्वी के साथ हुए दुष्कर्म मामले की जांच कर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ यथाशीघ्र कार्यवाई करने का निदेश दिया है। मुख्यमंत्री को पुलिस अधीक्षक, गोड्डा ने अवगत कराया कि मामले को संज्ञान में लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
*ये है मामला…*
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि
गोड्डा महर्षि मेहीआश्रम की एक साध्वी के साथ अज्ञात अपराधियों ने देर रात सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
*निदेश मिलते ही प्राथमिकी दर्ज*
मुख्यमंत्री ने उपायुक्त बोकारो को दुष्कर्म के मामले में पीड़िता को मदद पहुँचाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई कर सूचित करने का निदेश दिया है। मुख्यमंत्री के निदेश के बाद झारखण्ड पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि मामले को संज्ञान में लेते हुए महिला थाना कांड संख्या 28/2020 दिनांक 07/09/2020 धारा 376डी के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्यवाई की जा रही है।
*प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आरोप*
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि 2 सितंबर को एक महिला के साथ सामूहिक रूप से दुराचार किया, जिसका केस अभी तक दर्ज नहीं किया गया है सिर्फ बहानेबाजी की जा रही।
मुख्यमंत्री ने गुआ गोलीकांड में शहीद हुए झारखण्डी माटी के वीर सपूतों की शहादत को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा हम सभी को मिलकर वीर शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य बनाना है।