Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राज्य में विधि- व्यवस्था और अपराध -उग्रवाद नियंत्रण को लेकर वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिलों के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक के साथ की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, दिए कई अहम निर्देश
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राज्य में विधि- व्यवस्था और अपराध -उग्रवाद नियंत्रण को लेकर वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिलों के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक के साथ की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, दिए कई अहम निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राज्य में विधि- व्यवस्था और अपराध -उग्रवाद नियंत्रण को लेकर वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिलों के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक के साथ की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, दिए कई अहम निर्देश
    ================
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने अवैध खनन तथा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई की ली जानकारी, वन और भू -राजस्व से जुड़े मामलों की भी हुई समीक्षा_*
    ===============

    ● *_राज्य की बेहतर विधि व्यवस्था से प्रदेश की बेहतर छवि के साथ दिशा और दशा होती है तय_*

    ● *_राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता_*

    ● *_आपका मजबूत सूचना तंत्र , आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल, क्रिएटिविटी एवं सतर्कता से विधि- व्यवस्था का बेहतर संधारण संभव_*

    ● *_दूसरे राज्यों में विधि -व्यवस्था को लेकर जो व्यवस्थाएं हैं , उसका भी अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करें_*

    *_श्री चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड_*

    राज्य की बेहतर विधि व्यवस्था से प्रदेश की बेहतर छवि बनती है। इससे विकास को नया आयाम मिलता है । यह राज्य की दशा और दिशा भी तय करता है । यही वजह है कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की विशेष प्राथमिकता है । आप सभी के सहयोग से विधि व्यवस्था का बेहतर संधारण संभव है।मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन आज वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिलों के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने विधि- व्यवस्था, अपराध एवं उग्रवाद नियंत्रण, अवैध खनन, मादक पदार्थों और शराब तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई एवं वन, उत्पाद और भू- राजस्व से जुड़े मामलों की उच्च स्तरीय समीक्षा कर कई अहम निर्देश दिए।

    *_राज्य में विविधताओं के साथ अपराध के स्वरूप में भी आ रहा परिवर्तन_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य में काफी विविधताएं हैं। कहीं जंगल झाड़ है तो कहीं खदान। कुछ इलाकों में उद्योगों की बहुलता है तो कहीं लोग कृषि पर निर्भर हैं। इसी तरह यहां की परिस्थितियों के अनुरूप अपराध में भी काफी विविधताएं हैं। नित्य अपराध के स्वरूप में भी परिवर्तन आ रहा है। ऐसे में पुलिस की चुनौती भी बढ़ जाती है । ऐसे में अपराध को नियंत्रित करने में आपकी कार्यशैली और मजबूत सूचना तंत्र काफी कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि अपराध के वर्तमान चुनौतियों से निपटने के साथ भविष्य की चुनौतियों से निपटने की रणनीति भी बनाएं।

    *_अपराध से निपटने के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी का करें इस्तेमाल_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कई ऐसी नवीनतम तकनीकें है, जिसके जरिए अपराध को जानने- समझने के साथ नियंत्रित करने में इस्तेमाल किया जा सकता है । पुलिस को ऐसी आधुनिक तकनीक से हमेशा अपडेट रहने की जरूरत है । इसके साथ अन्य राज्यों में विधि व्यवस्था को लेकर जो व्यवस्थाएं हैं , उसका भी अध्ययन करें, ताकि झारखंड की परिस्थितियों के अनुरूप उसकी जरुरत पड़े तो उसका इस्तेमाल किया जा सके। मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक सिस्टम में भी सुधार करने पर जोर दिया।

    *_डीसी और एसपी के बीच बेहतर समन्वय से मिलेंगे बेहतर परिणाम_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी जिले में डीसी और एसपी के बीच बेहतर समन्वय से ही कानून एवं व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण को मजबूती मिलती है । उन्होंने कहा कि डीसी और एसपी के बेहतर को- ऑर्डिनेशन से बेहतर नतीजे आते हैं। इससे विकास को गति मिलती है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य के तमाम अधिकारी अपनी बेहतर कार्य शैली से विधि व्यवस्था और अन्य सभी मामलों में बेहतर नतीजे देंगे। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो भी संसाधन और जरूरतें होगी, उसे सरकार पूरा करेगी।

    *_अवैध खनन और उसके परिवहन पर हर हाल में शिकंजा कसें_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध खनन की वजह से राज्य की छवि पर असर पड़ा है । अवैध खनन को रोकने के लिए सरकार काफी गंभीर है। विशेषकर कोयला, बालू, लौह अयस्क और पत्थर के अवैध खनन और उसके ट्रांसपोर्टिंग रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।

    *_इस उच्च स्तरीय बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री एल०खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग श्रीमती वंदना दादेल, डीजीपी श्री अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अरवा राजकमल, संबंधित विभागीय सचिव, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी जोनल आईजी, डीआईजी, सभी जिलों के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया 77 वां जन्मदिवस
    Next Article मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव की उपस्थिति में सभी जिलों के उपायुक्त के साथ विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं नीतियों और कार्यक्रमों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की, दिए कई अहम निर्देश

    Related Posts

    सीबीएसई बारहवीं में विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया का रहा शत प्रतिशत परिणाम

    May 13, 2026

    गिरिडीह में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 शातिर ठग गिरफ्तार

    May 13, 2026

    नीमडीह में बीडीओ का औचक बागवानी योजनाओं निरीक्षण दिये निर्देश

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीबीएसई बारहवीं में विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया का रहा शत प्रतिशत परिणाम

    गिरिडीह में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 शातिर ठग गिरफ्तार

    नीमडीह में बीडीओ का औचक बागवानी योजनाओं निरीक्षण दिये निर्देश

    राज्य के कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार से मिले,नगर पंचायत अध्यक्ष सराइकेला मनोज चौधरी

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    एसबीआई एटीएम से 140 सुरक्षा गार्ड हटाए गए, बिष्टुपुर कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    जमशेदपुर में भारतीय युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, NEET पेपर लीक मामले में पीएम नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन

    सीबीएसई 12वीं परीक्षा में जेवियर पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, रिचा सिंह बनीं स्कूल टॉपर

    एचसीएल को सौंपा गया ग्राम सभा रजिस्टर, प्रदूषण और विकास कार्यों को लेकर रुवाम ग्राम प्रधान ने जताई नाराजगी

    जमशेदपुर में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और बकरीद को लेकर SSP ने दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.