Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम योगी ने राजभवन में किया योगाभ्यास, कहा- अपनी विरासत पर हमें गर्व करना चाहिए
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    सीएम योगी ने राजभवन में किया योगाभ्यास, कहा- अपनी विरासत पर हमें गर्व करना चाहिए

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में योगाभ्यास किया. इस मौके पर उनके साथ राज्यपाल आंनदीबेन पटेल, अन्य मंत्री और शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद रहे. राजभवन में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री के ऋणी हैं, जिन्होंने भारत की ऋषि परम्परा को न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में पहुंचाया. आज 200 देशों मे योग मनाया जा रहा है. भारत को अपनी विरासत पर गर्व करना चाहिए.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 सालों के बाद पूरे विश्व मे योग दिवस मनाया जा रहा है. जिसकी प्रतिरोधक क्षमता अच्छी है तो वह अपने आप स्वास्थ्य है. अगर आपका शरीर निरोगी है तो आप धर्म में सफलता पा सकेंगे. योग का पहला नियम अनुशासन से जुड़ा है. हम सौभाग्यशाली है जो आजादी के अमृत महोत्सव को मना रहे है. हमने आजादी तो नहीं देखी, लेकिन 75वें अमृत महोत्सव के साक्षी है. प्रधानमंत्री के आह्वान पर 25 करोड़ लोग योगा करेंगे. यूपी मे 75 हज़ार से अधिक जगहों पर योगा का कार्यक्रम हो रहा है. 5 करोड़ से अधिक लोग यूपी मे योगा कर रहे हैं. जितना अच्छा कोविड का प्रबंधन भारत मे रहा वो दुनिया में कहीं नहीं दिखा.
    मुख्यमंत्री ने कहा कि योग के माध्यम से भारत ने अपनी ऋषि परंपरा के उपहार से जो कुछ भी अर्जित किया है वह कोरोना जैसी महामारी को मात देने में भी सफल रहा है. जितना अच्छा कोविड प्रबंधन भारत का रहा, वैसा दुनिया में कहीं कोई अन्य उदाहरण नहीं है. उन्होंने कहा कि ‘न तस्य रोगो न जरा न मृत्युः प्राप्तस्य योगाग्रिमयं शरीरम्’ अर्थात् योगाभ्यास से तपा हुआ शरीर रोग, जरा एवं मृत्यु से मुक्त हो जाता है. हम सभी को योग के इस अभियान के साथ जुड़ना चाहिए. यही मानवता के कल्याण का एकमात्र साधन हो सकता है.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि योग हमें अनुशासन में बांधकर आरोग्यता की ओर और हमारे शारीरिक व मानसिक विकास की ओर लेकर जाता है. छोटी सी व्यवस्था से एक बड़े आयाम की ओर हम सभी को ले जाने का कार्य करता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि योग हमें अनुशासन में बांधकर आरोग्यता की ओर और हमारे शारीरिक व मानसिक विकास की ओर लेकर जाता है. छोटी सी व्यवस्था से एक बड़े आयाम की ओर हम सभी को ले जाने का कार्य करता है.
    सीएम योगी ने कहा कि भारतीय मनीषा इसी बात को कहती रही है कि अगर आपका शरीर स्वस्थ है तो धर्म के सभी साधन अपने आप क्रम से सफल होते जाएंगे. जीवन में कोई भी कार्य आप सफलतापूर्वक कर पाएंगे. सीएम योगी ने कहा कि भारतीय मनीषा इसी बात को कहती रही है कि अगर आपका शरीर स्वस्थ है तो धर्म के सभी साधन अपने आप क्रम से सफल होते जाएंगे. जीवन में कोई भी कार्य आप सफलतापूर्वक कर पाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में 2 शूटर्स समेत 3 गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
    Next Article महंगाई की मार ने किया पस्त! मुद्रास्फीति बढ़कर 7.0 प्रतिशत हो गई, फल, सब्जी हुई महंगी

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.