Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दूरगामी सोच के तहत रांची रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया गया:रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड

    दूरगामी सोच के तहत रांची रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया गया:रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 25, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि दूरगामी सोच के तहत रांची रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया गया है. न्यू इंडिया को अब न्यू झारखंड की परिकल्पना (जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच है) पर विकसित किया गया है. प्रधानमंत्री की सोच के कारण देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है. धुर्वा में एचइसी की 643 एकड़ भूमि पर स्मार्ट सिटी बनायी जा रही है. उक्त बातें उन्होंने रविवार को रांची रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण कार्य तथा द्वितीय प्रवेश द्वार के उदघाटन कार्यक्रम में कही. श्री दास ने कहा कि रेलवे भी देश के विभिन्न स्टेशनों को यात्री के अनुपात को देखते हुए विकसित कर रहा है. रांची राजधानी होने के कारण झारखंड की आन-बान-शान है. यात्री रेलवे के लिए देवता के रूप हैं. इसी सोच के साथ रेलवे को यात्री सुविधाओं की दिशा में काम करना चाहिए. डीआरएम विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रथम चरण में 6.25 करोड़ की लागत से स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य किया गया है. नकोर्स क्षेत्र अब पहले से ज्यादा आकर्षक दिख रहा है. कॉनकोर्स एरिया के पिलरों में एलइडी लाइट का प्रयोग किया गया है. झारखंड की संस्कृति में लोगों के अभिवादन के लिए जोहार शब्द का प्रयोग किया गया है. स्टेशन के सामने प्रकाश सज्जा की गयी है. दीवार पर एलइडी लाइट का प्रयोग किया गया है, जो रात के समय काफी आकर्षक लगती है. सर्कुलेटिंग एरिया के विकास के लिए स्टेशन के फ्रंट वाले क्षेत्र को चौड़ा किया गया है. वाहनों के प्रवेश एवं निकास के लिए दो लेन बनाये गये हैं. पार्किंग क्षेत्र को विकसित किया गया है, जिसमें दो पहिया, चार पहिया, ऑटो आदि वाहन पहले से अधिक संख्या में पार्क हो सकेंगे. वहीं हरित क्षेत्रों के विकास पर भी काफी ध्यान दिया गया है. इसके लिए बुकिंग कार्यालय के बाहरी क्षेत्र में मूंज घास लगाया गया है. कॉनकोर्स एरिया के ठीक सामने स्थित पार्क को सुसज्जित कर विद्युतीकरण का कार्य किया गया है. अनंतपुर साइड में प्रवेश द्वार बनाया गया है. इससे हटिया, धुर्वा, हिनू, डोरंडा क्षेत्र की ओर से आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी. दूसरे छोर पर प्रवेश द्वार का निर्माण किया गया है. एफओबी का विस्तार, बुकिंग कार्यालय, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग का भी निर्माण वहां किया गया है. स्थानीय कला को प्रोत्साहित करने के लिए स्टेशन परिसर में खूबसूरत पेंटिंग की गयी है. मौके पर राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, मेयर आशा लकड़ा, विधायक डॉ जीतू चरण राम, एडीआरएम अजीत सिंह यादव, सीपीआरओ नीरज कुमार, डीआरयूसीसी के सदस्य संदीप नागपाल आदि मौजूद थे.
    द्वितीय व तृतीय चरण के सौंदर्यीकरण कार्य पर “15.97 करोड़ होंगे खर्च
    द्वितीय व तृतीय चरण में प्लेटफॉर्म नंबर एक में फॉल्स सीलिंग, पार्सल ऑफिस का स्थानांतरण, अपर क्लास वेटिंग हाल का विस्तारीकरण व कैफेटेरिया का प्रावधान, कॉनकोर्स एरिया का विस्तारीकरण, प्लेटफॉर्म नंबर 4 एवं 5 का रिसर्फेसिंग, प्लेटफॉर्म नंबर एक व 1ए रेजिंग, फुट ओवरब्रिज का पार्किंग एरिया तक विस्तारीकरण व लाइन नंबर 1ए पर वाशेबल अप्रोन का निर्माण किया जायेगा. इस पर 15.97 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य गठन के 18 साल बाद भी किसानों की तकलीफ कम नहीं हुई :हेमंत सोरेन
    Next Article  स्वामी सहजानंद सरस्वती जी के आदर्शों को करें आत्मसात्:हरिबल्लभ सिंह आरसी

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    June 21, 2026

    रामदेव बगान गोलीकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी शुभम कुमार गिरफ्तार

    June 21, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रघुवर दास ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    रामदेव बगान गोलीकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी शुभम कुमार गिरफ्तार

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रघुवर दास ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान

    नीट यूजी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, 4231 अभ्यर्थी हुए शामिल, देर से पहुंचे तीन छात्र प्रवेश से वंचित

    पूर्वी सिंहभूम के एकलव्य विद्यालय के 20 शिक्षकों का सेवा विस्तार नहीं होने से एवं वेतन नहीं मिलने से शिक्षक बेहाल। आदिवासी बच्चों की पढ़ाई में हो बाधित।

    हाता में भाजपा के तीन मंडलों की SIR को लेकर प्रशिक्षण बैठक, BLO के साथ मिलकर काम करने का आह्वान

    योग से स्वास्थ्य, संस्कार और नशामुक्ति का संदेश; चाईबासा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

    टाटा-कांड्रा रोड पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत; दूसरा चालक फरार

    ट्रेलर के पहियों तले थम गई जिंदगी: कांड्रा में दर्दनाक सड़क हादसे ने छीन ली एक युवक की सांसें

    गौ माता को ‘राष्ट्रीय माता’ का दर्जा दिलाने की मुहिम तेज, गम्हरिया में हस्ताक्षर अभियान को मिला जनसमर्थन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.