Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘INDIA’ नाम से CM नीतीश नाखुश! जदयू ने तोड़ी चुप्पी, PM मोदी से की विपक्षी गठबंधन के लिए वोट मांगने की अपील
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    ‘INDIA’ नाम से CM नीतीश नाखुश! जदयू ने तोड़ी चुप्पी, PM मोदी से की विपक्षी गठबंधन के लिए वोट मांगने की अपील

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ‘INDIA’ नाम से CM नीतीश नाखुश! जदयू ने तोड़ी चुप्पी, PM मोदी से की विपक्षी गठबंधन के लिए वोट मांगने की अपील
    बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है कि नीतीश कुमार को I.N.D.I.A नाम सही नहीं लगा। नीतीश कुमार की नाराजगी की एक और वजह उन्हें विपक्षी खेमे का संयोजक नहीं बनाने को लेकर भी बताई जा रही है। इन अटकलों के बीच जदयू ने चुप्पी तोड़ी है। जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार कभी नाराज नहीं हो सकते।

    बेंगलुरु में 26 दलों की संयुक्त बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखा गया है। हालांकि, बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस से पहले ही लालू-तेजस्वी के साथ सीएम नीतीश कुमार पटना के लिए रवाना हो गए, जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया कि नीतीश कुमार को ‘INDIA’ नाम सही नहीं लगा और उन्होंने गठबंधन के नाम पर आपत्ति जताई थी।

     

     

     

    नीतीश कुमार की नाराजगी की एक और वजह उन्हें विपक्षी खेमे का संयोजक नहीं बनाए जाने को लेकर भी बताई जा रही है। सियासी गलियारों में सीएम नीतीश को लेकर अटकलबाजियों के बीच जदयू ने इसपर चुप्पी तोड़ी है। बुधवार को जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार विपक्षी एकता के सूत्रधार हैं। जो व्यक्ति सबको एक साथ लेकर आया है, वह कभी नाराज नहीं हो सकता। ललन सिंह ने कहा कि ‘इंडिया’ नाम सबकी सहमति से तय हुआ है।

     

     

    PM मोदी से की विपक्षी गठबंधन के लिए वोट मांगने की अपील
    वहीं, विपक्षी गठबंधन के नाम पर भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर ललन सिंह ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो देखा है, जिसमें पीएम कह रहे हैं- ‘वोट फॉर इंडिया, वोट फॉर इंडिया, वोट फॉर इंडिया’। अब मोदी जी ‘I.N.D.I.A’ के लिए वोट मांगें और मैदान छोड़कर चले जाएं।

    एनडीए की बैठक पर जदयू ने उठाए सवाल
    वहीं, विपक्षी दलों की बैठक के बीच दिल्ली में 18 जुलाई को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए की बैठक भी हुई। ललन सिंह ने इसपर कहा कि मैं पांच साल तक एनडीए का हिस्सा रहा और आज तक पीएम मोदी ने एनडीए के साथ कभी बैठक नहीं बुलाई। अब उन्होंने बैठक क्यों बुलाई? वे 2024 के चुनाव में हार जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचमोली में बड़ा हादसा, करंट लगने से 10 की मौत; दरोगा समेत 14 झुलसे
    Next Article रिफ्यूजी काॅलोनी की जड समस्याओं पर संज्ञान लिया जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.