Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड के मुख्यमंत्री ने जिस गैर जिम्मेदाराना व्यवहार का प्रदर्शन किया और अमर्यादित टिप्पणी की है, वह निंदनीय है: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने जिस गैर जिम्मेदाराना व्यवहार का प्रदर्शन किया और अमर्यादित टिप्पणी की है, वह निंदनीय है: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 7, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने जिस गैर जिम्मेदाराना व्यवहार का प्रदर्शन किया और अमर्यादित टिप्पणी की है, वह निंदनीय है: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का एक ट्वीट देखकर काफी दुख हुआ। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने झारखंड समेत देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना से संबंध में जानकारी लेने के लिए फोन किया, उन्होंने सहयोग देने का आश्वासन दिया। लेकिन झारखंड के मुख्यमंत्री ने जिस गैर जिम्मेदाराना व्यवहार का प्रदर्शन किया और अमर्यादित टिप्पणी की है, वह निंदनीय है। हर किसी के पद की एक गरिमा होती है, यह गरिमा मुख्यमंत्री जी ने गिरायी है। उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहीं। उन्होंने कहा कि बाकी मुख्यमंत्रियों या उनके कार्यालयों ने प्रधानमंत्री जी से बात करने के बाद जो टिप्पणी की है और जो झारखंड के मुख्यमंत्री टिप्पणी की है, उसी से समझ में आ जाता है कि हेमंत सोरेन झारखंड को लेकर कितने गंभीर है। बाकी सभी मुख्यमंत्रियों ने, जिनमें ज्यादातर विपक्ष के मुख्यमंत्री हैं, सभी ने प्रधानमंत्री से सकारात्मक बातचीत की बात कही है ।
    उन्होंने कहा कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री हर क्षेत्र में अपनी नाकामी को छिपाने के लिए दिन-रात केंद्र सरकार पर कोसते रहे हैं। कोरोना महामारी के खिलाफ काम करने में देश के प्रधानमंत्री लगातार लगे हुए हैं। हर राज्यों को चाहे स्वास्थ सेवाओं में सुधार के संबंध में हो, वेंटिलेटर, पीपीइ कीट आदि बनाने के संबंध में हो या वैक्सीनेशन बनाने के संबंध में हो, मोदी सरकार हर कदम पर सुविधा उपलब्ध करा रही है। पिछले दिनों रिम्स में बनाए गए 450 बेड के जिस कोविड सेंटर का उद्घाटन मुख्यमंत्री जी ने किया है, उसमें भी भारत सरकार ने 75% राशि का सहयोग किया है। इसी प्रकार टेस्टिंग किट में भी भारत सरकार 75% का सहयोग कर रही है। ऑक्सीजन प्लांट लगाने सहयोग भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है। गरीबों के भोजन के लिए प्रधानमंत्री जी ने फिर से 2 महीने तक मुफ्त राशन देने की शुरुआत कर दी है। झारखंड को पिछले चार माह के अंदर आपदा प्रबंधन के तहत 200 करोड़ से अधिक की राशि भारत सरकार द्वारा दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई राशि वह अलग है।
    इतने सहयोग के बावजूद राज्य में अनुभवहीन मुख्यमंत्री होने के कारण हेमंत सोरेन ऐसी गैर मर्यादित टिप्पणी करते हैं। वह पूरी तरह अक्षम साबित हो रहे हैं। सरकार चलाना उनके बस की बात नहीं है। वेंटिलेटर के बिना लोग मर रहे हैं और जो भारत सरकार ने भेजा वे वेंटिलेटर पड़े-पड़े धूल फांक रहे हैं। अब राज्य सरकार उन्हें भाड़े में लगाकर कमाई का साधन बनाने में लगी हुई है। ऐसी सरकार की नाकामी के कारण राज्य में संक्रमण बढ़ रहा है, लोगों की मृत्यु हो रही है। इस संवेदनहीन मुख्यमंत्री को काम करने की जरूरत है। यह राजनीति करने का समय नहीं है। राजनीति करने का समय बाद में आयेगा। यह लोगों को बचाने का समय है। सभी से सहयोग लेकर अपने लोगों की सेवा करना और उन्हें इस कठिन परिस्थिति से बचाना ही मुख्यमंत्री जी का एकमात्र कार्य होना चाहिए। वे किसी दल के अध्यक्ष के तौर पर नहीं बल्कि मुख्यमंत्री के तौर पर प्रधानमंत्री से वार्तालाप करते हैं। लेकिन वह ओझी राजनीति करने पर तुले हुए हैं। अपनी जिम्मेदारी समझिए मुख्यमंत्री जी। कोरोना से मुक्ति के लिए कार्य कीजिए।
    उन्होंने कहा कि आज झारखंड में जो भी स्वास्थ्य सेवाओं में थोड़ा बहुत सुधार दिख रहा है, वह पिछले भाजपा की डबल इंजन सरकार के 5 साल के कार्यों का परिणाम है। राज्य में 3 नए मेडिकल कॉलेज, 108 एंबुलेंस सेवाएं आज निर्णायक साबित हो रही हैं। बड़ी संख्या में नर्स व पारा मेडिकल स्टॉफ की भर्ती हमारी सरकार ने की। उन्हीं की सेवा से लोगों को राहत मिल रही है। रामगढ़ में जिस इंजीनियरिंग कॉलेज में कोविड सेंटर की शुरुआत की है, वह इंजीनियर कॉलेज भी हमारे शासनकाल में ही खोला गया था। पलामू, हजारीबाग और जमशेदपुर में पांच-पांच सौ बेड के अस्पताल बन रहा है। देवघर में एम्स का निर्माण अंतिम चरण में है। ये सब कार्य हमारी सरकार ने पिछले 5 सालों में किया था। यह पूछने का तो समय नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री जी जब आप इतना आरोप लगाते तो आपको जरूर बताना चाहिए कि पिछले 2 वर्षों में आपने राज्य के लिए क्या किया है। चिकित्सा क्षेत्र तो क्या किसी भी क्षेत्र में आपकी उपलब्धियां क्या है। आपकी सरकार के कारण राज्य के 300 बच्चे मेडिकल की पढ़ाई में शामिल होने से वंचित हो गये। लेकिन आपको किसी की चिंता नहीं है, केवल अपनी राजनीति चमकाना पसंद है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब: नहर में बहते मिले हजारों रेमडेसिवीर इजेक्‍शन, डिब्‍बे पर लिखा था फॉर गवर्नमेंट सप्लाई
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मोक्ष वाहन रवाना किया

    Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 10, 2025

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    May 10, 2025

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    May 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    मीडिया प्रभारी बनी शशि आचार्य रिंकू सिंह संगठन सचिव

    तीन दिन में ही घुटनों पर आया पाकिस्तान

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.