Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिलाओं के दम पर झारखण्ड आगे बढ़ेगा:रघुवर दास, मुख्यमंत्री
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड संवाद विशेष

    महिलाओं के दम पर झारखण्ड आगे बढ़ेगा:रघुवर दास, मुख्यमंत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 31, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  रघुवर दास बिरसा मुंडा स्टेडियम कुचाई सरायकेला खरसावां में जन चौपाल को सम्बोधित किया, महिलाओं के दम पर झारखण्ड आगे बढ़ेगा:रघुवर दास, मुख्यमंत्री

    कुचाई, सरायकेला खरसावां

    महिलाओं के दम पर झारखण्ड आगे बढ़ेगा। झारखंड की हर बेटी सुकन्या है। हमें हर बेटी पर नाज़ है।मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास बिरसा मुंडा स्टेडियम कुचाई सरायकेला खरसावां में जन चौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा कि बेटियों से अपील है कि आंगनबाड़ी में जाकर अपनी पासबुक पंजीकृत कराएं और मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ लें। बड़ी बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना भी है। इन योजना की राशि सीधे बेटीयों के अकाउंट में आएगी। इन्हें न किसी दफ्तर का चक्कर लगाना है और न ही कोई बिचौलिया इनका हक मार पाएगा। मुख्यमंत्री ने ज चौपाल में कहा किबेटा-बेटी में फर्क न करें। आप सभी अपनी बेटियों को जरूर पढ़ाएं, बेटी पढ़ेगी तो दो परिवार के संस्कार बदलेंगे। बेटियों को आगे बढ़ने का हर अवसर उपलब्ध कराएं।

    विकास का आधार होता है बिजली और सड़क

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक सभी ने झारखण्ड को बिजली और सड़क के नाम पर धोखा दिया है। आज़ादी के 67 साल बाद भी झारखण्ड के सिर्फ 38 लाख परिवारों तक बिजली पहुंची थी। हमारी सरकार ने सिर्फ 5 साल में 30 लाख घरों तक बिजली पहुंचाई है। गांव-गांव सड़कों का जाल बिछा है।

    बंदूक से व्यवस्था नहीं बदलती, बंदूक से जान जाती है

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड में नक्सलवाद आखिरी सांसें गिन रहा है। भटके हुए सभी युवाओं से अपील है कि मुख्यधारा से जुड़ें, सरकार आपकी हर संभव मदद करेगी।

    हमने आपकी जरूरतों को समझा और फिर उसके अनुसार योजनाएं बनाईं।

    बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगजनों को पहले 600 रुपये पेंशन मिलती थी, हमारी सरकार ने पेंशन की राशि बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी है।

    *हर गरीब के पास होगा उसका आवास*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गरीब के पास होगा उसका आवास। विधवा बहनों हेतु भीमराव अम्बेडकर आवास योजना है। मछुआरा भाई-बहनों हेतु वेदव्यास आवास योजना है। आदिवासी भाई-बहनों हेतु बिरसा आवास योजना है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 लाख से ज्यादा गरीबों को उनके सपनों का घर मिल चुका है।

    *गरीब के लिए इलाज का खर्च कितना बड़ा बोझ होता है, ये हमने समझा*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब के लिए इलाज का खर्च कितना बड़ा बोझ होता है, ये प्रधानमंत्री ने समझा है। झारखण्ड के 57 लाख परिवारों के पास आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा है। अब ग़रीबों को इलाज पर एक रुपया भी खर्च नहीं करना है।

    गांव की जरूरतें गांववालों से बेहतर कोई नहीं समझ सकता

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव की जरूरतें गांववालों से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। इसलिए हमारी सरकार ने आदिवासी ग्राम विकास समिति और ग्राम विकास समिति का गठन किया है। 5 लाख रुपये तक के विकास कार्य अब समिति द्वारा ही किए जाते हैं।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विस्तार से ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने झारखंड को एक नई ऊर्जा और नई शक्ति के प्रदर्शन की बात कही। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति करने की भी बात कही।

    मुख्यमंत्री ने जन चौपाल में मौजूद ग्रामीणों के द्वारा सड़क से संबंधित शिकायत सुनी और जल्द से जल्द उसे सुधार करने का आश्वासन भी दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया
    Next Article ईचागढ़ वासियों पर हाथ चलाने वाले बाहरी नेताओं की ईंट से ईंट बजा देंगे : हरेलाल महतो

    Related Posts

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    October 13, 2026

    अधिकारी गायब, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर बैठ गए विधायक

    October 13, 2026

    छत से आया, शोर सुनते ही कूदकर भागा संदिग्ध

    October 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    अधिकारी गायब, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर बैठ गए विधायक

    छत से आया, शोर सुनते ही कूदकर भागा संदिग्ध

    Remarkable benefits surrounding https://del-oro-casinos.ca elevate Canadian online play

    Remarkable payouts await with https://joka-casino-au.net and thrilling game variety

    Ainutlaatuinen pelikokemus ja https://posidofinland.com tarjoavat jännitystä ja voittoja suomalaisille pelaajille

    Tower Casino Registrierungsfehler: Formularprobleme und wie man sie behebt

    भारत किसी की कीमत पर नहीं, दुनिया के साथ और उसके लिए विकास करता है: मोदी

    Modern surfaces and incaspinaustralia.com items for home interiors

    लखीमपुर खीरी और बहराइच में तेंदुए का हमला, दो बच्चों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.