Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री की पहल:-पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा शुरू, 20 लाख अतिरिक्त लोगों को अन्न का अधिकार देने की ओर अग्रसर सरकार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजनान्तगर्त शत प्रतिशत जरूरतमंदों को जोड़ने का मिला निर्देश
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री की पहल:-पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा शुरू, 20 लाख अतिरिक्त लोगों को अन्न का अधिकार देने की ओर अग्रसर सरकार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजनान्तगर्त शत प्रतिशत जरूरतमंदों को जोड़ने का मिला निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री की पहल:-पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा शुरू, 20 लाख अतिरिक्त लोगों को अन्न का अधिकार देने की ओर अग्रसर सरकार
    मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजनान्तगर्त शत प्रतिशत जरूरतमंदों को जोड़ने का मिला निर्देश

    रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के उपरांत अन्न के अधिकार से वंचित सभी जरूरतमंदों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने की गति को तेज का दिया गया है। इसके लिए पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा का आयोजन राज्य भर में एक से 14 फरवरी 2023 तक आयोजित किया गया है। इसके तहत राशनकार्ड में आधार सुधार संबंधित कार्य, एक व्यक्ति का कई राशनकार्ड में दर्ज नाम को विलोपन की कार्रवाई, राशनकार्ड में मृत व्यक्तियों का नाम हटाने, अपवाद पंजी से खाद्यान्न प्राप्त करने वाले लाभुकों के चिह्नितीकरण की कार्रवाई, डुप्लीकेट आधार संख्या का सत्यापन, विगत छह माह या अधिक अवधि से खाद्यान्न उठाव न करने वाले लाभुकों का भौतिक सत्यापन, दाल-भात केन्द्र के लाभुकों को दाल-भात ऐप्स के माध्यम से भोजन और ऑफलाईन डीलर को ऑनलाईन में परिवर्तन करने की कार्रवाई की जा रही है।

     

    मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का भी मिलेगा लाभ

     

    मुख्यमंत्री के आदेश पर ना सिर्फ पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है, बल्कि आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजनान्तगर्त आछादित लाभुकों के ई- केवासी के माध्यम से त्वरित गति से निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके लिए एक से 15 फरवरी 2023 तक प्रज्ञा केन्द्र के माध्यम से कैम्प आयोजित कर आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजनान्तगर्त आछादित लाभुकों का ई- केवाइसी के माध्यम से निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित होगा। इसके लिए प्रत्येक दिन लगातार कैंप का आयोजन किया जायगा। जो परिवार गुलाबी / पीला / हरा राशन कार्डधारी होंगे, ऐसे परिवार आयुष्मान भारत अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के लिए योग्य होंगे। लाभुक के निबंधन हेतु प्रज्ञा केन्द्र में आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं मोबाइल नंबर के साथ उपास्थित होना आवश्यक होगा।

    ये करेंगे कार्ड बनवाने और शिविर लगवाने में सहयोग

    इस कार्य में सहिया, राशन डीलरो, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, सेविका एवं अन्य अधिक से अधिक योग्य परिवारों को कैंप में लाना सुनिश्चित करेंगे। सभी प्रज्ञा केन्द्रों को प्रतिदिन कम से कम 50 योग्य परिवारों के निबंधन का लक्ष्य निर्धारित है। सहिया, राशन डीलरों, स्वयं सहायता समूह की महिलाए, सेविका व अन्य कार्ड बनवाने में असमर्थ कम से कम 15 लोगों को प्रतिदिन निकतम प्रज्ञा केन्द्रों में लेकर जाना सुनिश्चित करेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी पंचायतो में कैंप आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईजी ने जिले में एसएसपी कार्यालय, अपराध शाखा और थाने में लंबित मामलों का निरीक्षण किया
    Next Article सिर-नाक- जीभ काटने की जितनी धमकी मिले, चौपाई नहीं हटी तो जारी रहेगा विरोध ‘मानस कांड’ पर बोले मौर्य

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.