Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में आयोजित समारोह में वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी -2023 के इवेंट मैस्कोर्ट “जूही” और ट्रॉफी का किया अनावरण। रांची की मेजबानी में 27 अक्टूबर से चैंपियनशिप का होगा आगाज
    Breaking News Headlines खेल जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में आयोजित समारोह में वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी -2023 के इवेंट मैस्कोर्ट “जूही” और ट्रॉफी का किया अनावरण। रांची की मेजबानी में 27 अक्टूबर से चैंपियनशिप का होगा आगाज

    News DeskBy News DeskOctober 13, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में आयोजित समारोह में वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी -2023 के इवेंट मैस्कोर्ट “जूही” और ट्रॉफी का किया अनावरण। रांची की मेजबानी में 27 अक्टूबर से चैंपियनशिप का होगा आगाज

    हमारे खिलाड़ी खनिज संपदा से ज्यादा मूल्यवान झारखंड देश को ताकत प्रदान करता है: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में खेल एक अहम हिस्सा है। खेलों में झारखंड एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरे। यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग मुकाम हासिल करें, इसके लिए खेलों से जुड़ी व्यवस्थाओं और संसाधनों को मजबूत कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि देश में राष्ट्रीय स्तर पर कोई भी खेल के लिए टीम तैयार हो उसमें झारखंड के खिलाड़ी हमेशा शामिल रहें।

     

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों ने देश और दुनिया में सभी खेलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। अगर हम क्रिकेट खेल की भी बात करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भी हमारे राज्य से ही आते हैं। राज्य में विमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी-2023 की शुरुआत 27 अक्टूबर से हो रही है। आने वाले दिनों में

     

     

    अन्य राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का मेजबानी झारखंड करेगा, ऐसा मुझे पूरा विश्वास है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में आयोजित वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2023 के इवेंट मैस्कोर्ट “जूही” और ट्रॉफी का अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

    *झारखंड के खिलाड़ी यहां के खनिज संपदा से ज्यादा मूल्यवान*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा के लिए अधिक जाना जाता रहा है। यहां सभी तरह के खनिज का मिलना आम बात है, यह राज्य देश को अलग ताकत प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब इस राज्य में हमारी सरकार बनी तो पूरा विश्व कोरोना संक्रमण की चपेट में जूझता रहा। हम सभी लोग डेढ़ वर्ष तक अपने घरों में बंद रहने पर मजबूर हुए, परंतु इस कड़ी में हमने अपनी सोच पर ताले बंद नहीं किए। हमारी सरकार ने राज्य को किस दिशा में ले कर जाना है, उसकी तस्वीर खींची। राज्य सरकार कोरोना संक्रमण काल में भी निरंतर इस राज्य को बेहतर दिशा देने के लिए पूरी कोशिश करती रही।

     

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने इस क्रम में एजुकेशन, हेल्थ आधारभूत संरचना, पर्यटन तथा खेल के विकास के लिए कार्य करने की पूरी योजना तैयार की। राज्य सरकार की ओर से जब यहां के खिलाड़ियों को तराशने का कार्य प्रारंभ हुआ तब पता चला कि खिलाड़ियों को तराशना यहां की खनिज संपदा से कहीं अधिक मूल्यवान है।

    हॉकी इंडिया के प्रति आभार जताया

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य में वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 का आयोजन करने के लिए हॉकी इंडिया के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस आयोजन से खिलाड़ियों के बीच नई रोशनी फैलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हॉकी फेडरेशन को आश्वस्त करता हूं कि इस आयोजन में किसी तरह की कमी नहीं रहेगी। चैंपियन ट्रॉफी में सरकारी व्यवस्था का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आयोजन से राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष श्री मोहम्मद तैयब इकराम एवं उनकी पूरी टीम को सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया।

    इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष श्री मोहम्मद तैयब इकराम, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष श्री दिलीप तिर्की, राज्य के अपर मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, खेल सचिव श्री मनोज कुमार, हॉकी इंडिया के सेक्रेटरी जनरल श्री भोलानाथ सिंह, कोषाध्यक्ष श्री शेखर जे मनोहरन सहित कई पूर्व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी, वर्तमान खिलाड़ी सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

    मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राज्य में मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) पर रोक लगाने के संबंध में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की मानव तस्करी की घटनाओं पर राज्य सरकार गंभीर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसत्यमेव जयते! साजिश रचकर प्रताड़ित करने वालों का समय आने पर जनता करेगी हिसाब:कुणाल षाड़ंगी
    Next Article टेल्को मस्जिद स्थित मिल्लत हाल में टेल्को मस्जिद कमेटी की विशेष आमसभा संपन्न

    Related Posts

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    August 1, 2026

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    August 1, 2026

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहन संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला – ललित गर्ग

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    कानून अराजकता के भय से नहीं चल सकता: लोकतंत्र में विधि के शासन का महत्व

    राष्ट्र निर्माण का समय: अजीत डोभाल और अमित शाह का युवाओं को संदेश

    राष्ट्र निर्माण का समय: युवाओं की जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.