Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

    News DeskBy News DeskAugust 29, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

    *झारखंड में पहली बार ट्रांसजेंडर बनी स्वास्थ्य पदाधिकारी*

    तमाम चुनौतियों के बाद भी हजारों की संख्या में हुई नियुक्तियां: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि सरकार ने व्यवस्था को सुदृढ़ और व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए पिछले 4 वर्षों में विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में नियुक्तियां की है। नियुक्तियों का यह सिलसिला लगातार जारी है। आज राज्य सरकार 365 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO) को राज्य के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थापित कर रही है। सभी नवनियुक्त कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स आज से राज्य सरकार के अभिन्न अंग के रूप में कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन के सभागार में 365 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सांकेतिक रूप से 5 सीएचओ को नियुक्ति पत्र सौंपा।

    *तमाम चुनौतियों के बावजूद हजारों की संख्या में हुई नियुक्तियां*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज लगभग 365 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स की नियुक्त हो रही है। इससे पहले हमलोगों ने पशु चिकित्सकों, चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। लैब असिस्टेंट की भी नियुक्ति की है।पहली बार फॉरेंसिक लैब के लिए साइंटिस्ट की नियुक्ति की गई है। आयुष चिकित्सकों, दंत चिकित्सकों सहित ए-ग्रेड नर्स की भी नियुक्ति की गई है।

    *स्वास्थ्य व्यवस्था के क्षेत्र में नवनियुक्त सी०एच०ओ० की भूमिका अहम*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सीएचओ को संबोधित करते हुए कहा कि आपको यह मालूम है कि झारखंड प्रदेश की भौगोलिक संरचना, यहां की सामाजिक व्यवस्था और यहां के लोगों की मानसिकताएं कैसी हैं। बस आपको यह समझना पड़ेगा कि स्वास्थ्य सेवा को लोगों तक सरलता पूर्वक किस प्रकार से पहुंचाया जा सके। आप सभी को राज्य के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति एक विश्वास के साथ जुड़ना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नवनियुक्त सी०एच०ओ० लगभग डॉक्टर एवं नर्स की दोहरी भूमिका में भी हैं। कुल मिलाकर कहा जाए आप सभी स्वास्थ्य विभाग के ऑलराउंडर प्लेयर की भूमिका में रहेंगे।

    *मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता*

     

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार का लगातार प्रयास रहा है कि सभी को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराए। इसी उद्देश्य के साथ कई जनहित के कार्य एवं नीति निर्धारण राज्य सरकार द्वारा किए गए हैं।

    *तकनीकी युग के बाद भी बेहतर मानवबल एवं व्यवस्था जरूरी*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जब तक हमारे पास मैनपावर नहीं होगा तब तक बेहतर कार्य नहीं हो सकता है। आज तकनीक का युग है। अब धीरे-धीरे सभी चीजों में रोबोटिक सिस्टम जगह बना रहा है। लेकिन उसके बाद भी अच्छे चिकित्सक, अच्छी स्वास्थ्य सुविधा के लिए लोग अलग-अलग राज्यों में जाते हैं। वहीं झारखंड में अच्छे डॉक्टर होने से अन्य राज्यों से भी मरीज यहां आते हैं। आपकी भूमिका भी ऐसी होनी चाहिए कि लोग आपकी ओर खिंचे चले आएं।

    *स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बन रही बेहतर कार्य योजना*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को लेकर हम लगातार प्रयासरत रहते हैं। राज्य सरकार ने जिस तरह से स्वास्थ्य के क्षेत्र के लिए कार्ययोजना बनाई है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रख-रखाव योजना के अंतर्गत सरकार ज़िलों के सदर अस्पतालों को 75 लाख रुपये,अनुमंडलीय अस्पताल को 50 लाख रुपये ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/रेफ़रल अस्पताल को 10 लाख रुपये एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 5 लाख रुपये ,स्वास्थ्य उप केंद्र/आयुष्मान आरोग्य केंद्र को 2 लाख रुपये प्रतिवर्ष उपलब्ध करा रही है।

     

     

     

    *झारखंड में पहली बार ट्रांसजेंडर बनी स्वास्थ्य पदाधिकारी*

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन सभागार में 365 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा …. इस नियुक्ति पत्र में साबसे खास बात ये रही कि पहली बार झारखंड में सरकार ने किसी ट्रांसजेंडर को नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद ट्रांसजेंडर अमित महतो ने कहा कि मैं अपने लोगो को कहना चाहूंगा कि पढ़ाई कीजिये , नॉकरी के दरवाजे खुले हैं।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, विभागीय प्रधान सचिव श्री अजय कुमार सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण एवं नवनियुक्त सी०एच०ओ० उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निरीक्षण किया।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड प्रदेश के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने की महामहिम राष्ट्रपति से शिष्टाचार मुलाक़ात
    Next Article मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Related Posts

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    April 21, 2026

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    April 20, 2026

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    सेंदरा पर्व पर टकराव: वन विभाग की रोक बनाम दलमा राजा की परंपरा, विवाद गहराया

    जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

    डिमना के पास खुला झारखंड का पहला हाथी रेस्क्यू सेंटर, वन्यजीव संरक्षण को बड़ी ताकत

    गोपिबल्लवपुर में चुनावी रणनीति को धार, बाकड़ा अंचल में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी।

    जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

    बांग्ला नववर्ष पर दी मिलानी ने प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को किया सम्मानित

    कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, त्वरित सहायता के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.