Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा भवन में लोकतांत्रिक आशाओं को पूर्ण करेंगे : रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखण्ड
    Breaking News Headlines ओड़िशा खबरें राज्य से बिहार राजनीति

    विधानसभा भवन में लोकतांत्रिक आशाओं को पूर्ण करेंगे : रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखण्ड

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उन मजदूरों को नमन जिन्होंने इसे तराशा :रघुवर दास
    साहेबगंज अब समुद्र मार्ग के माध्यम से पूरे विश्व से जुड़ गया,विधानसभा भवन में लोकतांत्रिक आशाओं को पूर्ण करेंगे : रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखण्ड

    संथालपरगना समेत पूरे झारखण्ड के लोगों को बधाई। आज से संथालपरगना समुद्री मार्ग के माध्यम से पूरी दुनिया से जुड़ गया। व्यापार के मार्ग खुल गए वर्षों से विकास की बाट जोह रहे संथाल के लिए 3 वर्ष में वर्तमान सरकार ने विकास रूपी जलमार्ग का द्वार खोल दिया है। अब यहां के लोग प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार से आच्छादित होंगे। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में बोल रहे थे।

    झारखंड की सांस्कृतिक विरासत ने विधानसभा भवन को भव्य बना दिया
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्वर्णिम दिन है। राज्य के लोगों को लोकतंत्र का मंदिर मिल गया। झारखण्ड की संस्कृति ने उस भवन को और भी भव्य बना दिया है। इस भवन को भव्य स्वरूप देने के लिए उन मजदूरों को नमन जिन्होंने इसे तराशा। 2014 से लेकर अब तक हमने लोकतांत्रिक आशाओं को पूरा किया है। उसी प्रकार इस नए भवन लोकतंत्र की आशाओं को पूर्ण करेंगे। झारखण्ड ने 14 वर्ष तक अपनी आकांक्षाओं को पल पल मरते देखा है। वर्तमान सरकार का लक्ष्य उन आशाओं, आकांक्षाओं को पूरा करना है।

    *25 सितंबर तक 57 लाख परिवारों तक गोल्डेन कार्ड*
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जगह से ही 1 वर्ष पूर्व आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री जी ने किया था। इस योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है। राज्य के 68 लाख परिवारों में से 57 लाख परिवार को योजना से जोड़ा गया। 400 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट का प्रावधान सरकार ने किया। 25 सितंबर तक राज्य के 57 लाख परिवार को राज्य सरकार गोल्डेन कार्ड उपलब्ध करा उन्हें योजना से लाभान्वित कर देगी।

    18 से 40 साल के युवा किसान इससे होंगे लाभान्वित*
    मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान मान-धन पेंशन योजना से देश और राज्य के 18 से 40 वर्ष के युवा किसानों को लाभ होगा। ऐसे किसानों को योजना के तहत 60 वर्ष की उम्र के बाद 3 हजार रुपये प्रति माह पेंशन दिये जायेंगे। साथ ही खुदरा व्यापारियों एवं स्वरोजगारियों के लिए भी पेंशन की व्यवस्था की गई है। ये योजनाएं लाभुकों के सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ हुआ। सरकार ने किसानों की चिंता की। अब किसानों को कर्जदार नहीं कर्ज देने वाला बनाना है। झारखण्ड के 35 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना व मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना के तहत न्यूनतम 11 व अधिकतम 31 हजार रुपये दिए जा रहें हैं।

    आदिवासी बच्चों को शहर के तर्ज पर पढ़ाई की व्यवस्था होगी
    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड के आकांक्षी जिलों में अनुसूचित जाति व जनजाति समुदाय के बच्चों को शहरों की तरह गुणवत्तापूर्ण प्रदान करने के उद्देश्य से पूरे देश में 462 एकलव्य विद्यालय की स्थापना की जा रही है। इनमें से 69 आवासीय स्कूल झारखण्ड में खुलेंगे। जहां बच्चों को कौशल विकास, शिक्षा और खेल में निपुण किया जाएगा।

    अखंड भारत का सपना पूरा हुआ, तीन तलाक से मुक्ति मिली
    मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए विकास से अछूते जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35A को हटा दिया। क्योंकि जम्मू कश्मीर आतंकवाद और अलगावाद का केंद्र बनता जा रहा था। वहां भारत का कानून लागू नहीं होता था। अब ऐसा नहीं है वर्तमान केंद्र सरकार ने अखंड भारत का सपना पूरा किया, भारत एक है की बात पूरी हुई। दूसरी ओर केंद्र सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तालाक अब मुक्ति दी। इसपर निर्णय लेते हुए कानून बनाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री के घर से 200 मीटर की दूरी पर दहारेंगे शिबू सोरेन ,दुलाल भुइयां की होगी घर वापसी
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    1Win Casino im Überblick: 5.500 Spiele und 500 Prozent Willkommensbonus

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.