Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने दुर्गा पूजा और अन्य आगामी पर्व- त्योहारों के दौरान विधि- व्यवस्था संधारण को लेकर वरीय अधिकारियों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, दिए कई अहम निर्देश
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने दुर्गा पूजा और अन्य आगामी पर्व- त्योहारों के दौरान विधि- व्यवस्था संधारण को लेकर वरीय अधिकारियों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, दिए कई अहम निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने दुर्गा पूजा और अन्य आगामी पर्व- त्योहारों के दौरान विधि- व्यवस्था संधारण को लेकर वरीय अधिकारियों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, दिए कई अहम निर्देश

    ◆ मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को कहा- पर्व -त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हों , कही हिंसा या उपद्रव की घटना नहीं हो, इसे सुनिश्चित करेंगे

    ◆ मुख्यमंत्री ने पर्व- त्यौहार में सुरक्षा, साफ सफाई, बिजली-पानी, यातायात और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश_*

    ◆ मुख्यमंत्री ने कहा -सभी हाई मास्ट औऱ स्ट्रीट लाइट्स दो दिनों के अंदर दुरुस्त हो जाने चाहिए

    ◆ मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से कहा- सूचना तंत्र को मजबूत रखें , किसी भी प्रकार की कोई जानकारी मिलने पर तुरंत एक्शन लें

    ●पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाके में अधिकारी विशेष सतर्कता बरतें

    ● इको -फ्रेंडली पूजा मनाने के लिए करें प्रोत्साहित पूजा को स्वच्छता अभियान से जोड़ने की हो पहल: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

    राज्य में दुर्गा पूजा और आगामी अन्य पर्व -त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हों। कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई हिंसा और उपद्रव की घटना नहीं हो, इसे सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सुनिश्चित करें । इस क्रम में सारी प्रशासनिक तैयारियां समय पर हो जानी चाहिए, ताकि पर्व त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी की गुंजाइश नहीं रहे। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में में आज दुर्गा पूजा , दीपावली, छठ महापर्व समेत अन्य पर्व -त्योहारों के दौरान विधि -व्यवस्था संधारण को लेकर वरीय अधिकारियों एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने पर्व- त्यौहार के दौरान सुरक्षा, साफ सफाई, स्वच्छता, बिजली-पानी, यातायात व्यवस्था, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी लेने के साथ उन्हें कई अहम निर्देश दिए

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व- त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा से राज्य सरकार की छवि पर असर होता है । ऐसे में ऐसी घटनाएं नहीं हो, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए । सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक अपने सूचना तंत्र को मजबूत रखें ताकि किसी प्रकार की कोई सूचना प्राप्त होने पर तुरंत एक्शन लिया जा सके ।

    संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाके में विशेष सतर्कता बरतें

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान संवेदनशील और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरते। विशेष कर पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर निगरानी की व्यवस्था होनी चाहिए। महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं नहीं हो ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखें।

    हाई मास्ट लाइट की बत्ती किसी भी कीमत पर गुल नहीं होनी चाहिए

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान कई बार पावर कट की वजह से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है । ऐसे में सभी हाई मास्ट औऱ स्ट्रीट लाइट्स दो दिनों के अंदर दुरुस्त हो जानी चाहिए । उन्होंने जिलों के उपायुक्त से कहा कि बिजली आपूर्ति को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था भी तैयार रखें, ताकि किसी कारण से पावर कट होता है तो हाई मास्ट लाइट को तुरंत चालू किया जा सके। बेहतर होगा कि इसके लिए जनरेटर की व्यवस्था रखें।

    पूजा पंडालों और विसर्जन जुलूस मार्ग में सीसीटीवी कैमरे फंक्शनल होने चाहिए

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी महत्वपूर्ण और बड़े पूजा पंडालों और विसर्जन जुलूस मार्ग में सभी सीसीटीवी कैमरे फंक्शनल होनी चाहिए ताकि यहां की गतिविधियों की सतत निगरानी हो सके। इसके साथ पूजा पंडालों में जवानों की 24 घंटे तैनाती रहनी चाहिए। विसर्जन जुलूस मार्ग के संवेदनशील इलाकों में स्टैटिक फ़ोर्स और सभी पूजा समिति के साथ मोबाइल फ़ोर्स होनी चाहिए।

    सड़कों के किनारे ईंट और पत्थर नहीं हों

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विसर्जन जुलूस मार्ग में कहीं भी ईंट पत्थर जमा नहीं रहना चाहिए । अगर कहीं ईंट- पत्थर गिरा हो तो उसे अविलम्ब हटाने की पहल करें। डिवाइडर में लगे लोहे के तार भी दुरुस्त कर लिए जाएं, ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी इस वजह से नहीं हो।

    इको -फ्रेंडली पूजा मनाने के लिए करें प्रोत्साहित

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे विभिन्न पूजा समितियां को इको फ्रेंडली पूजा आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित करें। इसके लिए आप पूजा समितियों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े और उन्हें पूजा के दौरान प्रदूषण नहीं हो, इसके लिए जागरूक करें। आप यह भी योजना बनाएं कि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जो पूजा समिति सरकार के गाइडलाइन का पालन करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इससे पूजा समितियां के बीच अच्छा मैसेज जाएगा और आने वाले वर्षों में इसके अच्छे परिणाम भी देखने को मिलेंगे।

    सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखें

    मुख्यमंत्री अधिकारियों से कहा कि पर्व- त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर पूरी नज़र रखें। अगर कोई सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रम फैलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई करें।

    पूजा को स्वच्छता अभियान से जोड़ें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों- तालाबों और अन्य जलाशय को स्वच्छ रखना आज बहुत बड़ी चुनौती है। नदियों का प्रदूषण स्तर बढ़ना काफी खतरनाक है । ऐसे में पूजा को स्वच्छता अभियान से जोड़ने की पहल करें और इसके लिए सभी पूजा समितियां से सहमति बनाने का प्रयास करें।

    इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, डीजी फायर सर्विसेज श्री अनिल पाल्टा, डीजी सीआईडी श्री अनुराग गुप्ता, सचिव श्री अमिताभ कौशल, सचिव श्री अबु बकर सिद्दीक, एडीजी अभियान श्री संजय आनंद लाटकर, आईजी ऑपरेशन श्री होमकर अमोल विणुकान्त, आईजी स्पेशल ब्रांच श्री प्रभात कुमार और आईजी सीआईडी श्री असीम विक्रांत मिंज तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक मौजूद थे

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड दुर्गा पूजा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजीव रंजन सिंह (सेवानिवृत आई.पी.एस)द्वारा सोनारी के सिद्धू कान्हू बस्ती में डेंगू के प्रकोप को देखते हुए सभी बस्ती वासियों के बीच मच्छरों से बचाव के लिए फिनायल,मच्छरदानी और मॉर्टिन का वितरण किया गया
    Next Article मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को कहा- पर्व -त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हों , कही हिंसा या उपद्रव की घटना नहीं हो, इसे सुनिश्चित करेंगे

    Related Posts

    जेडआरयूसीसी बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए रेल सुविधाओं के कई मुद्दे, टाटानगर से ट्रेनें नहीं होंगी स्थानांतरित

    June 17, 2026

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    June 17, 2026

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेडआरयूसीसी बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए रेल सुविधाओं के कई मुद्दे, टाटानगर से ट्रेनें नहीं होंगी स्थानांतरित

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    घाघीडीह केंद्रीय कारा, साकची जेल और संप्रेक्षण गृह का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    उलीडीह गोलीकांड का खुलासा: नशे के दौरान पैसों के विवाद में चली गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

    नरेश अग्रवाल को अमेरिकन फोटोग्राफिक सोसायटी के द्वारा विशिष्ट डिस्टिंक्शन ई. पी. एस. ए. प्रदान किया गया

    नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, कई अवैध संरचनाएं ध्वस्त, 5 ठेले जब्त

    बच्चे को बचाने की सलाह देना पड़ा भारी, ‘चटनी डॉन’ के गुर्गों के हमले में कई घायल; गिरोह की सरगना गिरफ्तार

    जगन्नाथपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.