Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों हुआ एमजीएम मेडिकल कालेज परिसर में ओपीडी का शुभारंभ
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों हुआ एमजीएम मेडिकल कालेज परिसर में ओपीडी का शुभारंभ

    News DeskBy News DeskOctober 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों हुआ एमजीएम मेडिकल कालेज परिसर में ओपीडी का शुभारंभ

     

    जमशेदपुर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन की सुरक्षा में सेंध, ख़ुफ़िया तंत्र विफल
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर :डिमना चौक स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कालेज परिसर में नवनिर्मित अस्पताल 31 दिसंबर तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। यानी नए साल से यहां पर मरीजों को ओपीडी के साथ-साथ इनडोर की भी सुविधा शुरू हो जाएगी। इसका लाभ कोल्हान की आबादी करीब 50 लाख से अधिक लोगों को मिल सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश के बाद एमजीएम कालेज में बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाओं को कर दिया गया है
    31 दिसंबर तक सभी कार्य को पूरा कर लेना है। आज नए अस्पताल के ओपीडी का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया । 386 करोड़ की लागत से 751 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण किया गाय है। वहीं, 100 बेड का सीसीयू का भी निर्माण होना है। यानि कुल बेडों की संख्या 851 हो जाएगी। इसमें 131 बेड आइसीयू, 620 बेड जनरल और 100 बेड का सीसीयू शामिल होगा।

    *कैथ लैब का भी चल रहा निर्माण कार्य*

    एमजीएम कालेज परिसर में कैथ लैब का भी निर्माण कार्य चल रहा है। यानी आने वाले समय में यहां हार्ट मरीजों का भी इलाज हो सकेगा। अभी तक सरकारी अस्पताल में हृदय रोगियों के इलाज की सुविधा नहीं है। ऐसे में मरीजों को निजी अस्पताल या फिर रांची रिम्स जाना पड़ता है। इस दौरान कई मरीजों को इलाज के अभाव में मौत भी हो जाती है
    आज इस अस्पताल का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रामदास सोरेन बन्ना गुप्ता सविता महतो संजीव सरदार और समीर मोहंती उपस्थित थे

    ************************

     

     

    जमशेदपुर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन की सुरक्षा में सेंध, ख़ुफ़िया तंत्र विफल

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज में बने नए अस्पताल का उद्घाटन पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जूनियर डॉक्टरों ने रोका काफिला

    जमकर की नारेबाजी बीच सड़क पर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरन की सुरक्षा में शनिवार को बड़ी चूक देखने को मिली. दरअसल शनिवार को मुख्यमंत्री यहां एमजीएम मेडिकल कॉलेज में बने नए अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे. मगर उन्हें क्या मालूम यहां के जूनियर डॉक्टर ही उनके विरोध में खड़े हैं. जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा इससे पहले बीच रास्ते में ही कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने सीएम का काफिला रोक दिया. जिसके बाद प्रशासनिक महमे में हड़कंप मच गया. वहीं खुफिया विभाग की निष्क्रियता भी सामने आई. हालंकि मुख्यमंत्री ने विरोध कर रहे छात्र- छात्राओं को बुलवाकर उनकी बातों को सुना और उनसे ज्ञापन लेकर समाधान का आश्वासन दिया जिसके बाद विरोध कर रहे मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने सीएम के काफिले को जाने दिया. अहम सवाल यह है कि आखिर डॉक्टरों के विरोध की जानकारी खुफिया विभाग को क्यों नहीं थी ? सीएम की सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस की तैयारी कैसी थी ? क्या यह परी प्लांट था या एक इंसीडेंट ! इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता, मंत्री रामदास सोरेन कई विधायक और तमाम अलाधिकारी मौजूद थे. इधर मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने वाले छात्रों का कहना था कि उनके रहने लायक माहौल नहीं दिया जा रहा है. यहां छात्रावास की घटिया व्यवस्था है. और क्या कहा छात्रों ने आप भी देखें

    ख़ुफ़िया तंत्र विफल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड दुर्गा पूजा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने नगर विकास एवं 15 वें वित्त आयोग के मद से29.36 करोड़ रुपये राशि की कुल154
    Next Article सुरदा माइंस का पुनः परिचालन शुरू ,कोयला एवं केंद्रीय खान मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया शुभारंभ

    Related Posts

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    June 6, 2026

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    June 6, 2026

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.