केंद्र सरकार 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए उपलब्ध कराए तो महिलाओं के खातों में भेजेंगे 3 लाख रुपए:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार की कोयला कंपनियों पास झारखंड का 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपया बकाया है। अगर यह पैसा केंद्र सरकार झारखंड को उपलब्ध करा दे तो राज्य सरकार इस स्थिति में होगी कि हर महिला के खाते में तीन-तीन लाख रुपया भेज सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जमशेदपुर में भी नया मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनाने का निर्णय लिया गया है, जल्द इसकी आधारशिला रखी जाएगी। आपकी सरकार लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यवस्थाओं को मजबूत करने के प्रयास में जुटी है। जमशेदपुर के मानगो और पारीडीह में भी फ्लाईओवर का काम चल रहा है। बहुत जल्द इसमें वाहनों का परिचालन जमशेदपुरवासी शुरू कर सके, इसका प्रयास किया जा रहा है।

