Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि ये तो अभी शुरूआत है
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि ये तो अभी शुरूआत है

    News DeskBy News DeskMarch 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि ये तो अभी शुरूआत है

    रांची: उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जीत दर्ज करनेवाले सभी प्रत्याशियों को बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में एक टीम जीतती है, एक हारती है. उन्होंने पंजाब में आप को मिली सफलता पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि लोकतंत्र का यह पर्व एक समंदर के समान है, जिसमें कब और कहां तूफान आयेगा, कहां लहरें उठेंगी, कहां छीटें पड़ेंगे यह कहना मुश्किल है. आगे भी चुनाव होने हैं इसपर बारे में मंथन किया जायेगा.

    *कांग्रेस अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेगी:* पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संसदीय कार्य सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेगी. उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस गांधीवादी विचारधारा को नहीं छोड़ेगी. आलमगीर आलम ने कहा कि जनादेश का वे स्वागत करते हैं और कांग्रेस के पक्ष में वोट देनेवाले सभी लोगों को बधाई देते हैं कि उन्होंने कांग्रेस के प्रति विश्वास जताया है.

    सीएम हेमंत सोरेन और मंत्री आलमगीर आलम

    क्या चुनाव परिणाम का झारखंड में भी होगा साइड इफेक्ट
    बीजेपी विधायक भानू प्रताप शाही ने कहा कि यह जीत भगवान राम की जीत है, यह जीत मथुरा में भगवान कृष्ण की भव्य मंदिर बनाने के लिए जीत है. उन्होंने झारखंड में भी इस चुनाव परिणाम का असर होने की संभावना जताते हुए कहा कि इससे झारखंड में सत्तारूढ़ दलों का मोरल डाउन हुआ है. भानू प्रताप शाही ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में कांग्रेस कोटे के दो मंत्री बादल और बन्ना गुप्ता का विकेट गिरने वाला है. इस भय से दोनों मंत्री दिल्ली दरबार में चक्कर लगा रहे हैं. कांग्रेस के अंदर इन दोनों मंत्रियों के हटने के बाद भगदड़ मचेगी जिसका लाभ भाजपा को अपने आप मिल जायेगा. इधर आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने भी पांच राज्यों के चुनाव परिणाम का झारखंड की राजनीति पर असर पड़ने की संभावना जताई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहोली तथा शबे बरात पर्व को लेकर बागडेहरी थाना में बैठक आयोजित ,थाना प्रभारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Next Article रेलवे का बड़ा फैसला, ट्रेनों में अब मिलेंगे, कंबल, तकिए और चादर

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.