Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धनबाद में अहले सुबह 3 अखाड़ा कमेटियों की भिड़ंत, एक घंटे तक होती रही ईंट-पत्थर की बारिश
    Breaking News Headlines झारखंड

    धनबाद में अहले सुबह 3 अखाड़ा कमेटियों की भिड़ंत, एक घंटे तक होती रही ईंट-पत्थर की बारिश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 17, 2024Updated:July 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    धनबाद में अहले सुबह 3 अखाड़ा कमेटियों की भिड़ंत, एक घंटे तक होती रही ईंट-पत्थर की बारिश.

    मुहर्रम के दिन आज अहले सुबह-सुबह 3 अखाड़ा कमेटियों में भिड़ंत हो गई. एक-दूसरे पर कमेटियों के सदस्यों ने ईंट-पत्थर बरसाए. जमकर मारपीट हुई. मामला धनबाद जिले के झरिया का है. जुलूस निकालने के दौरान आपस में 3 कमेटी के लोग आपस में ही उलझ गए.

     

     

    धनबाद जिले के झरिया में कतरास मोड़ के चौथाईकुली से ऊपरकुली तक एक से डेढ़ घंटे तक तीन अखाड़ों के लोगों ने तांडव मचाया. पत्थरबाजी में एक दर्जन से अधिक लोगों के सिर में गंभी चोटें आईं हैं. घायलों की कुल संख्या का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है.

     

     

    हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोगों को पकड़ा गया है.हिंसा की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पत्थरबाजी कर रहे लोगों को रोका. काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका. सिंदरी डीएसपी खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. डीएसपी वहीं कैंप कर रहे हैं. भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.

     

     

    मुहर्रम के जुलूस के दौरान तरह-तरह के करतबों के बीच कुछ लोग आग के शोलों से खेल रहे थे. पुलिस ने उन्हें ऐसा करतब करने से मना किया, तो कथित तौर पर आग का एक गोला पुलिस पर फेंक दिया गया. गनीमत रही कि कोई पुलिसवाला इसकी चपेट में नहीं आया. सुबह-सुबह मुहर्रम जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो में घटिया सड़क निर्माण के खिलाफ लोगों ने जमकर काटा बवाल 
    Next Article सारंडा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

    Related Posts

    स्कूटी और अपाची की टक्कर में दोनों वाहन चालक घायल

    July 1, 2026

    छात्रों की सुविधा के लिए आईडीटीआर जमशेदपुर में हेल्थ सेंटर का उद्घाटन

    July 1, 2026

    तंकाधर पात्रो जर्नलिस्ट कांउसिल आँफ इंडिया के सदस्य मनोनीत

    July 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्कूटी और अपाची की टक्कर में दोनों वाहन चालक घायल

    छात्रों की सुविधा के लिए आईडीटीआर जमशेदपुर में हेल्थ सेंटर का उद्घाटन

    तंकाधर पात्रो जर्नलिस्ट कांउसिल आँफ इंडिया के सदस्य मनोनीत

    राष्ट्र संवाद का असर: स्वर्ण रेखा बराज में अवैध उत्खनन पर ठेकेदार पर गिरी गाज, काम बंद, एफआईआर की तैयारी

    मुखिया अनीता मुर्मू ने ब्लीचिंग पाउडर के लिए ग्राम विकास केंद्र को लिखा पत्र

    अवैध खनन की खदान बनी मौत का काल, 5 वर्षीय मासूम की डूबकर मौत भूयाडीह के ग्रामीणों ने मामले को दबाने का आरोप

    छोटा तालसा में पहली बार रक्त दान शिविर का आयोजन, शिविर में कुल 42 यूनिट रक्त संग्रह किया गया

    मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में 100 मच्छरदानियों का वितरण, विधायक संजीव सरदार ने लोगों को किया जागरूक

    मुक्तेश्वर धाम हरिणा में बनेंगे कॉटेज, स्विमिंग पूल और चिल्ड्रेन पार्क; विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    सफाईकर्मियों को मिले सरकार द्वारा तय वेतन, व्यवस्था में हो सुधार: सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.