Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चक्रधरपुर की शांति व उन्नति के लिए खेला गया पीपीपी ट्रॉफी 2025 का हुआ फाइनल
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा झारखंड

    चक्रधरपुर की शांति व उन्नति के लिए खेला गया पीपीपी ट्रॉफी 2025 का हुआ फाइनल

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *
    चक्रधरपुर की शांति व उन्नति के लिए खेला गया पीपीपी ट्रॉफी 2025 का हुआ फाइनल

    विधायक एकादश ने 10 विकेट से रेलवे को हरा जीता पीपीपी ट्रॉफी का खिताब
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रामगोपाल जेना
    चक्रधरपुर

    चक्रधरपुर की शांति व उन्नति के लिए खेला गया पीपीपी ट्रॉफी 2025 का खिताब विधायक एकादश की टीम ने जीत लिया. फाइनल में रेलवे चक्रधरपुर की टीम को 10 विकेट से करारी पराजय का सामना करना पड़ा. टॉस जीत कर विधायक एकादश ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. बल्लेबाजी करते हुए रेलवे एकादश की टीम ने मात्र 6 ओवर में विशालकाय 90 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया. पहाड़ सा लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं था. लेकिन सबों को हैरत में डालते हुए इंजमामुल हक की आतिशी पारी के कारण बिना कोई विकेट खोये ही विधायक एकादश की टीम ने पांच ओवरों में ही 91 रन बना कर मैच जीत लिया. इंजमाम ने 21 गेंदें खेल कर 7 छक्का व 3 चौकों की मदद से 60 रन बना डाला. पूरे प्रतियोगिता में हाफ सेंचुरी एकमात्र इंजमाम ने ही लगाया. विधायक एकादश के कप्तान विधायक सुखराम उरांव थे.
    इससे पहले सेमीफाइनल में सीआरपीएफ 60 बटालियन की टीम को रेलवे एकादश ने एवं किशोर गणेश संघ को विधायक एकादश ने पराजीत कर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया था.

    *खेल हर तबका को आपस में जोड़ता है : जोबा*

    मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती जोबा माझी ने अपने संबोधन में कही कि अमन और उन्नति के लिए खेला जाने वाला यह प्रतियोगिता हर तबका को आपस में जोड़ कर रखता है. हमारी टीम भी इसमें शामिल हुई थी, दुर्भाग्यवश एक गेंद ने हमारी टीम को हार दिला दिया. लेकिन मैं वचन देती हूं कि 2026 के इस प्रतियोगिता में हमारी टीम भी फाइनल तक पहुंचेगी. श्रीमती माझी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच की शुरुआत भी की.

    विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि सभी 16 टीमों के सदस्यों, अतिथियों, संचालन समिति के सदस्यों और हमारे वॉलेंटियर्स के साथ जल्द ही हम वनभोज पर जायेंगे और प्रतियोगिता को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे. क्योंकि यह ऐसी प्रतियोगिता है, जो पूरे शहर को आपस में बांध कर रखता है.

    सीआरपीएफ-60 बटालियन के सहायक कमांडेंट पवन कुमार ने कहा कि भारत अनेकता में एकता का देश है. पीपीपी ट्रॉफी भी इसे प्रदर्शित करता है. हम चाहेंगे कि यह प्रतियोगिता भविष्य में भी जारी रहे.

    *अगले वर्ष भव्य होगा प्रतियोगिता का प्रारूप*

    चक्रधरपुर की जनता के आग्रह पर विधायक सुखराम उरांव ने घोषणा करते हुए कहा कि 2026 में पीपीपी ट्रॉफी 23 से 26 जनवरी तक खेला जायेगा. दो दिन वर्तमान तर्ज पर और एक दिन रेगुलर खिलाड़ियों का तथा अंतिम दिन फाइनल खेल का आयोजन किया जायेगा. इसके स्वरूप को और भव्य रूप दी जायेगी.

    *इन्हें मिला पुरस्कार*
    सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज : रेलवे एकादश के धीरज कुमार

    सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज : रेलवे एकादश के एसवी राव
    मैन ऑफ द फाइनल : विधायक एकादश के इंजमामुल हक

    बेस्ट फील्डर : विधायक एकादश के मंजर आलम
    मैन ऑफ द टुर्नामेंट : विधायक एकादश के इंजमामुल हक

    *हर मैच के मैन ऑफ मैच का मिला पुरस्कार*

    रेलवे एकादश से सीआर दास, धीरज कुमार
    अंजुमन इस्लामिया से सरफराज आलम

    मॉर्निंग वॉकर से जीतेंद्र मीणा
    सीआरपीएफ से सीमांचल सेठी, भुकन सिंह रावत

    वार्ड पार्षद से सोमनाथ रजक
    किशोर गणेश संघ से राहुल, सिंटु अग्रवाल

    मीडिया एकादश से मजहर शम्सी
    विधायक एकादश से अमित, भावेश शर्मा, इंजमामुल हक

    *अम्पायर, स्कोरर व कमंटेटेर ये थे*
    चेतन, दीपक, सुमित, संजय लाल, विवेक चौरसिया, उपेंद्र चौरसिया, तेजनाथ लकड़ा, ऋृतिक व ललित सिंह

    चक्रधरपुर की शांति व उन्नति के लिए खेला गया पीपीपी ट्रॉफी 2025 का हुआ फाइनल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेताजी हमारे आदर्श हैं,उनके राष्ट्र प्रेम और समर्पण की भावना अपने आप में अनूठा है: पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता
    Next Article नए भारत के निर्माण के लिए भाजपा से जुड़े..पवन

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.