Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्स्ट्रैक्शन 2 में क्रिस हेम्सवर्थ ने 21 मिनट के सीक्वेंस ने किया हैरान
    Breaking News Headlines सिनेमा

    एक्स्ट्रैक्शन 2 में क्रिस हेम्सवर्थ ने 21 मिनट के सीक्वेंस ने किया हैरान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    एक्स्ट्रैक्शन 2 में क्रिस हेम्सवर्थ ने 21 मिनट के सीक्वेंस ने किया हैरान
    नेटफ्लिक्स पर आई थॉर स्टार क्रिस हेम्सवर्थ की एक्सट्रैक्शन 2 की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. फिल्म में 21 मिनट के सिंगल एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं. एक्सट्रैक्शन की तरह एक्सट्रैक्शन 2 भी हिंदी में रिलीज़ की गई है. हालांकि इस बार फिल्म में इंडिया का कनेक्शन नहीं है, बल्कि क्रिस हेम्सवर्थ इस बार अपनी एक्सवाइफ की बहन और उनके बच्चों को बचाने में जुटे हुए हैं.

    एक्सट्रैक्शन 2 की कहानी सिंपल है. हीरो को पता चलता है कि उसकी एक्स वाइफ की बहन और उसके बच्चे मुसीबत में हैं. और वो ही उन्हें बचाकर ला सकता है. फिर क्या. हीरो अपने काम में जुट जाता है. पर इस काम को अंजाम किस तरह दिया गया, सबकी नज़र इस पर है. खतरनाक गैंगस्टर्स के बीच जाकर वहां से उसकी ही पत्नी और बच्चों को निकालने के दौरान जिस तरह का एक्शन सीन फिल्माया गया है उसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

     

     

     

    पूरी फिल्म में दमदार एक्शन है. पर खास कर लगातार चलने वाला करीब 21 मिनट का एक्शन सीक्वेंस तो हर एक्शन लवर के लिए ट्रीट है. बॉलीवुड तो दूर की बात है. हॉलीवुड में भी शायद ही किसी फिल्म में इस तरह ज़ोरदार और इतना लंबा एक्शन सीक्वेंस देखने को मिला हो. इस एक्शन सीक्वेंस की शुरुआत जेल से होती है. पहले टायलर रेक यानी क्रिस हेम्सवर्थ जेल में बने कमरे से एक्सवाइफ की बहन और उसके दोनों बच्चों को निकालते हैं. प्लान तो चुपचाप मिशन को अंजाम देना होता है, लेकिन ऐसा होता नहीं है. फिर वहीं से एक्शन की शुरुआत होती है. गोलीबारी के बीच जेल के कैदी भी बाहर आ जाते हैं. उनके बीच से गुज़रने वाला सीक्वेंस हैरान करने वाला है.

     

     

     

    इस दौरान क्रिस के हाथ में आग लगती है जो असली आग है. एक्शन के दौरान ही वो बुझती भी है. इसके बाद कार और बाइक चेज़िंग सीन भी खून का बहाव तेज़ करने की ताकत रखता है. सीक्वेंस यही खत्म नहीं होता. फिर ये एक्शन ट्रेन तक जा पहुंचता है, जिस पर हेलिकॉप्टर से लोग उतरते हैं और फाइट सीन आगे बढ़ता है. अंत में ट्रेन का ब्रेक फेल हो जाने की वजह से ट्रेन पलट जाती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव पर लगी रोक, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने दिया यह आदेश
    Next Article नियमित टीकाकरण एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम का किया गया पर्यवेक्षण

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.