35वें साल मनायेंगे चौरंगी सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी , तैयार में जुटे कमेटी के सदस्य
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखण्ड क्षेत्र के पाथरी, मौदा, बनकाटा पंचायत के अंतगर्त एक मात्र भव्य पुजा किया जाता है। इस वर्ष दुर्गा पूजा के 35 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बड़ी धुमधाम से मनाएगी।
इसको लेकर कमेटी तैयारियों में जुटी हुई है। वही भव्य पंडाल का निर्माण की जा रही है। आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जा रही है। कमेटी के सह सचिव रामचंद्र हेंब्रम ने बताया कि इस बार चौरंगी में दुर्गा पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र रहेगा। पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है.
इसके साथ ही तीन दिन संस्कृति कार्यक्रम होंगे.सुरक्षा के मद्देनजर 60 से अधिक वोलेंटियर्स चयनित स्थान में तयनात किया जाएगा।उन्होंने बताया कि पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं केबीच प्रसाद का वितरण भी होगा। विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कमेटी द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण जोर शोर से तैयारी कराया जा रहा है।
कमेटी में संयोजक पंकज कुमार माइति, सह संयोजक चंदन माइति, अध्यक्ष नागेंद्र नाथ गिरि, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह मुंडा, तड़ित मुंडा, चैतन्य सिंह मुंडा, समेत तमाम सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।