Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राज्य में क्रियान्वित योजनाओं को लेकर विभागों के प्रधान सचिव/ सचिव की उपस्थिति में जिलों के उपायुक्तों के साथ कर रहे हैं उच्च स्तरीय बैठक
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राज्य में क्रियान्वित योजनाओं को लेकर विभागों के प्रधान सचिव/ सचिव की उपस्थिति में जिलों के उपायुक्तों के साथ कर रहे हैं उच्च स्तरीय बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 16, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राज्य में क्रियान्वित योजनाओं को लेकर विभागों के प्रधान सचिव/ सचिव की उपस्थिति में जिलों के उपायुक्तों के साथ कर रहे हैं उच्च स्तरीय बैठक

     ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा से बैठक की हुई शुरुआत, मुख्यमंत्री जिलावार उपलब्धियों की ले रहे जानकारी, अधिकारियों को दे रहे अहम निर्देश

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया निर्देश – राशन कार्ड धारियों और लाभुकों को फलदार पौधा उपलब्ध कराएं

     मुख्यमंत्री ने कहा- विद्यालयों में महीने में एक दिन स्पोर्ट्स डे के रूप में मनाया जाए
     योजनाएं कागज पर नहीं ,जमीन पर दिखनी चाहिए

     गांवों को ग्रीन करने में बिरसा हरित ग्राम योजना काफी कारगर साबित होगी

    हेमन्त सोरेन,मुख्यमंत्री, झारखंड

    राज्य में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत क्या है? सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट्स की प्रगति की क्या गति है? गरीबों और जरूरतमंदों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में कितना आगे बढ़े हैं? जन समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारी कितने गंभीर हैं? इन्ही विषयों को लेकर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव /सचिव की उपस्थिति में जिलों के उपायुक्तों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बैठक की शुरुआत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा से हुई। मुख्यमंत्री ने इस सिलसिले में विभिन्न जिलों में मनरेगा की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

     

     

     

    ग्रामीण इलाकों से श्रमिकों का पलायन नहीं हो

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण इलाकों से रोजगार की तलाश में मजदूरों का पलायन होने की बात लगातार सामने आ रही है ।यह चिंताजनक है। सरकार ने रोजगार सृजन के लिए मनरेगा के तहत कई योजनाएं चला रही है। हर पंचायत में कम से कम पांच योजनाओं का संचालन होना है। इसे आप प्राथमिकता के साथ लागू करें , ताकि मजदूरों को अपने गांव -घर में रोजगार मिल सके।

    राशन कार्ड धारियों और लाभुकों को फलदार पौधा उपलब्ध कराएं

    मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्तों को कहा कि वे सभी राशन कार्ड धारियों और विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को कम से कम दो- दो फलदार पेड़ देना सुनिश्चित करें ।इससे ना सिर्फ ग्रामीणों की आय में वृद्धि होगी, वहीं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी बेहतर कदम होगा।

    गांवों में भी खेल मैदान विकसित किए जाएं

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पंचायतों के बाद अब वैसे गांवों को चिन्हित करें, जहां ज्यादा आबादी है और वहां वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत खेल मैदान विकसित किए जाएं, ताकि सरकार ने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की जो योजना बनाई है, उसका बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो सके। शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं जो खेल में रुचि रखते हैं वैसे खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इससे ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विद्यालयों में महीनें में एक दिन स्पोर्ट्स डे के रूप में मनाया जाय और इस दिन विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन हो। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों से बच्चों और उनके अभिभावकों की इसकी सूचना दी जाए ताकि वे स्पोर्ट्स डे शामिल हो सकें। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के लिए भी इस तरह की खेल योजना बनाने का निर्देश दिया।

     

     

     

     

    अहम तथ्य…

    राज्य के 4153 पंचायत में मनरेगा की योजनाएं हो रही है संचालित।

    चालू वित्त वर्ष में जून तक 297 लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें अभी तक 240 लाख से ज्यादा मानव दिवस का सृजन हो चुका है जो लगभग 80 प्रतिशत है।

    राज्य के 9538 गांवों में बिरसा हरित ग्राम योजना का हो रहा है संचालन।

    चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 110 खेल मैदान किए जा चुके हैं विकसित।

    उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना डाडेल एवं मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे के अलावा विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव /सचिव और जिलों के उपायुक्त मौजूद हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में नेहरू मेमोरियल का नाम बदला तो भड़क गई कांग्रेस
    Next Article उपायुक्त की पहल पर आग में झुलसे 4 साल के सबर बच्चे को एमजीएम में कराया गया भर्ती

    Related Posts

    नए सीजेआई जस्टिस बी.आर. गवई के छोटे कार्यकाल की बड़ी चुनौतियां

    May 15, 2025

    लावारिस मिलती नवजात बच्चियाँ: झाड़ियों से जीवन तक

    May 15, 2025

    काबिलियत और अंक: दोनों में फर्क समझें

    May 15, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नए सीजेआई जस्टिस बी.आर. गवई के छोटे कार्यकाल की बड़ी चुनौतियां

    लावारिस मिलती नवजात बच्चियाँ: झाड़ियों से जीवन तक

    काबिलियत और अंक: दोनों में फर्क समझें

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    ‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा

    छत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली मारे गए, 18 जवान भी घायल

    बैकुंठ शुक्ल की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने दीं श्रद्धांजलि

    ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां हुई पूरी

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक माप (दौड़) परीक्षा के प्रथम दिन फतेहपुर, कुंडहित एवं नाला के सफल अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में हुए सम्मिलित,कुल 584 अभ्यर्थियों में से 31 रहे अनुपस्थित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.