Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों को दिए कड़ा निर्देश
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों को दिए कड़ा निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 12, 2024Updated:June 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन का अधिकारियों को निर्देश..

    अबुआ आवास योजना

    ● अबुआ आवास योजना के तहत पहले चरण में स्वीकृत किए गए 2 लाख आवास और इसकी पहली क़िस्त की राशि जारी होने के उपरांत आवास निर्माण के प्रगति की जानकारी ली और इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया।

    ● इस योजना के लाभुक गरीब और जरूरतमंद होते हैं । ऐसे में न्यूनतम दर पर उन्हें आवास निर्माण के लिए बालू जैसी निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने की पहल करें।

    ● लाभुकों के चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाय।

    ● जिन्हें अबुआ आवास आवंटित हो चुका है और उनका पहला चरण का कार्य संतोषजनक है तो उन्हें दूसरी क़िस्त की राशि जारी करें।

    ● इस योजना में अनियमिता और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

     

     

    सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस की समीक्षा में मुख्यमंत्री के निर्देश..

    ▪️शिक्षा ही सामाजिक उन्नति का आधार है। राज्य के सभी वर्गों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बच्चों में शिक्षा का अलख जगाना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है। आने वाले समय में सभी प्रखंड में सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे।

    ▪️सभी सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस में रेगुलर टीचर की नियुक्ति करें।

    ▪️ राज्य में संचालित सभी सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई सुनिश्चित करें।

    ▪️ सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस विद्यालयों में 100% रिजल्ट हो, इस हेतु सभी आवश्यक प्रयास किया जाए ।

    ▪️ शिक्षा में किसी भी प्रकार से कोताही नही बरतें अधिकारी।

    ▪️ सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। विद्यार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत दर्ज हो यह सुनिश्चित करें अधिकारी।

    ▪️ 10वीं और 12वीं वर्ग की परीक्षाओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर हो, इस पर करें काम।

     

     

    ▪️ जिलों के उपायुक्त सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस में मिल रही सभी सुविधाओं का निरंतर मोनिटरिंग करें। वर्तमान में संचालित 80 सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस को बेहतर निजी विद्यालयों के अनुरूप अपग्रेड करें।

     

     

    म्यूटेशन और सुओ मोटो म्युटेशन मामलों से संबंधित माननीय मुख्यमंत्री के निदेश

    ● म्यूटेशन तय समय सीमा के अंदर हो, इसे सुनिश्चित करें । म्युटेशन के मामले बिना किसी वजह से लंबित नहीं रहने चाहिए।

    ● अंचल ऑफिस में म्यूटेशन के कई मामले बिना किसी ऑब्जेक्शन के काफी समय तक लंबित रहता है। म्यूटेशन केसेज का ना तो निष्पादन होता है और ना ही रिजेक्ट किया जाता है। इसकी जांच हो।

    ● हजारीबाग, रांची , गिरिडीह और पलामू के कई अंचलों में म्यूटेशन के मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया काफी खराब है। ऐसे में इन जिलों के खराब परफॉर्म करने वाले अंचलों को चिन्हित कर वहां के अंचल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रस्ताव भेजें।

    ● सभी डीसी अपने जिले के अंतर्गत आने वाले उन अंचलों को चिन्हित करें, जहां बिना किसी वजह के म्यूटेशन के मामले 90 दिनों से ज्यादा समय से लंबित हैं, उन्हें शो कॉज जारी करें और कार्रवाई का प्रस्ताव भेजे।

    ● राज्य के कई इलाकों में जमीन की गलत तरीके से खरीद- बिक्री के मामले सामने आ रहे हैं । इसपर हर हाल में रोक लगे । इसमें जो भी दोषी हो, उनके खिलाफ कार्रवाई हो।

    ● सभी डीसी अपने जिलों के अंतर्गत आनेवाले अंचलों का नियमित निरीक्षण करें और वहां म्युटेशन के मामलों की समीक्षा करें। जमीन से संबंधित दस्तावेजों का भी वेरिफिकेशन करें ।

     

     

    डीएमएफटी फंड के तहत खर्च किए जाने वाले राशि की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश..

    ▪️पाकुड़, गढ़वा, चतरा, रामगढ़ जिला सहित वैसे सभी जिले जहां डीएमएफटी की राशि का खर्च कम हुआ है उन जिलों के उपायुक्त डीएमएफटी फंड की राशि का खर्च बढ़ाएं। जो स्कीम जिलों में डीएमएफटी फंड से लिए गए हैं उनके कार्यों में तेजी लाएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमैं इस दुविधा में हूं कि वायनाड का सांसद बना रहूं या रायबरेली का: राहुल गांधी
    Next Article जमशेदपुर :राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा आश्रय गृह का निरीक्षण

    Related Posts

    महंगाई काबू में है, बस आम आदमी का बजट बेकाबू है

    August 23, 2026

    राजनगर पब्लिक लाइब्रेरी में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: पत्रकार प्रदीप कुमार नायक की जंग

    August 23, 2026

    विदेशी मुद्रा भंडार 716.9 अरब डॉलर पहुंचा: भारतीय अर्थव्यवस्था हुई सुदृढ़

    August 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महंगाई काबू में है, बस आम आदमी का बजट बेकाबू है

    राजनगर पब्लिक लाइब्रेरी में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: पत्रकार प्रदीप कुमार नायक की जंग

    विदेशी मुद्रा भंडार 716.9 अरब डॉलर पहुंचा: भारतीय अर्थव्यवस्था हुई सुदृढ़

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस: भारत की अंतरिक्ष उड़ान और युवाओं के सपनों को नई दिशा

    गंगा का जलस्तर बढ़ा, बलिया दियारा के निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी

    अन्ना चौक पर फिर हादसा, तेज रफ्तार कार की चपेट में आए दो युवक

    तुलसी भवन में तुलसी जयंती समारोह का भव्य समापन, आचार्य हरेराम त्रिपाठी को गोस्वामी तुलसीदास सारस्वत सम्मान

    नेमरा से 24 अगस्त को शुरू होगी JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा

    डिमना की बुनियादी समस्याओं को लेकर हिल व्यू कॉलोनी विकास समिति का धरना

    हिन्दुस्तान मित्र मंडल के श्रावण महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रघुवर दास और पूर्णिमा साहू ने की शिरकत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.