Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मथुरा में जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश धर्म राष्ट्रीय

    मथुरा में जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मथुरा में जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की

    मथुरा: मथुरा-वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर उमड़ी भीड़ के बीच सोमवार को उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय मथुरा प्रवास में दूसरे दिन सोमवार सुबह श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे और उन्होंने ठाकुर केशवदेव, गर्भगृह एवं भागवत भवन के युगल सरकार का दर्शन व पूजन कर जगत कल्‍याण की कामना की।

    मुख्‍यमंत्री ने ‘एक्‍स’ पर अपने आधिकारिक खाते से संस्‍कृत के एक श्‍लोक के साथ पोस्‍ट किया “भुवो भरावतारकं भवाब्धिकर्णधारकं यशोमतीकिशोरकं नमामि चित्तचोरकम्। दृगन्तकान्तभङ्गिनं सदासदालसङ्गिनं दिने दिने नवं नवं नमामि नन्दसम्भवम्॥”

     

     

    योगी ने पोस्ट में कहा, “पावन नगरी मथुरा में आज योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण और श्री राधा रानी के दिव्य और मनोहारी स्वरूप के दर्शन-पूजन किए। दुःखभंजन, यशोदानंदन, भगवान श्रीकृष्ण एवं श्री राधा जी की अनुकम्पा संपूर्ण सृष्टि पर बनी रहे, चराचर जगत का कल्याण हो। कृष्ण कन्हैया लाल की जय! वृंदावन बिहारी लाल की जय!”

    लखनऊ में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार श्रीकृष्ण के 5251वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे और वहां उन्होंने श्रीकृष्ण का दर्शन-पूजन किया। योगी ने जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान से प्रदेशवासियों को संबोधित भी किया।

    बयान के अनुसार योगी ने अपने संबोधन में कहा, “आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व है। 5251 वर्ष पूर्व श्री हरि भगवान विष्णु के पूर्ण अवतार के रूप में लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण ने मां देवकी व वासुदेव के पुत्र के रूप में इस धरा धाम पर अवतरित होकर धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना का कार्य द्वापर युग में पूर्ण करके श्रीमद्भागवत के शाश्वत मंत्रों के माध्यम से नई संजीवनी दी।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “यही कामना करता हूं कि प्रभु की कृपा से देश व प्रदेश पर सुख, समृद्धि बरसती रहे। पांच हजार वर्ष पूर्व उन्होंने धर्म के पथ का अनुसरण करने, सत्य व न्याय का संदेश दिया था, उस मार्ग का अनुसरण करते हुए हम सभी लोकमंगल व राष्ट्रमंडल के अभियान के प्रति पूर्ण समर्पण भाव के साथ कार्य कर सकें।”

     

     

     

    योगी ने श्रद्धालुओं के लिए कामना करते हुए कहा, “प्रभु आपको इतनी शक्ति दें कि व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक व राष्ट्रीय जीवन मंगलमय व शुभ हो। आप सभी मिलकर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए तैयार हो सकें।”

    रविवार को जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर योगी ने वृंदावन पहुंचकर बांके बिहारी का दर्शन-पूजन किया था। योगी ने कहा कि आज जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुजन यहां पर दर्शनार्थ आए हैं। मैं उत्तर प्रदेश सरकार व जनता-जनार्दन की तरफ से सभी का अभिनंदन व स्वागत करता हूं। मुख्‍यमंत्री ने वेटनरी कॉलेज के अशोका अतिथि गृह परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा लगाया। इसके पहले सीएम ने लखनऊ, प्रयागराज व गोरखपुर में 20 जुलाई को ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाया था।

     

     

    मंदिर प्रबंधन ने अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया। रविवार को मथुरा में मुख्यमंत्री ने 5251 वें कृष्ण जन्मोत्सव की शुरुआत करने के साथ ही 10.67 अरब की 178 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया था। इसके बाद वह देर शाम वृन्दावन के ठा. बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुमका के मजदूर को तमिलनाडु पहुंचते ही बनाया बंधक परिजन ने एसपी से लगाई गुहार
    Next Article जम्मू-कश्मीर इलेक्शन : भाजपा ने वापस ली 44 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 15 नाम घोषित

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.