मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
आत्म। केरूआडूंगरी पंचायत में आज माहवारी स्वच्छता एवं महिला स्वास्थ्य को लेकर पंचायत स्तरीय जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भीतरदारी से हुआ। इस अभियान की अगुवाई पंचायत के मुखिया कान्हु मुर्मू ने किया।
मुखिया श्री मुर्मू ने कहा कि “हमारी बेटियाँ तभी आगे बढ़ेंगी जब वे स्वस्थ और जागरूक होंगी। माहवारी कोई शर्म की बात नहीं, यह समझदारी और स्वच्छता की बात है।”
इस पहल के तहत, सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन एवं उसके संस्थापक तरुण कुमार ( “झारखंड का पैडमैन”) के सहयोग से पंचायत के सभी गांवों में आगामी एक महीने तक जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। विशेष रूप से प्रोजेक्ट बाला के रियूजेबल पैड्स का वितरण किया जाएगा तथा शिक्षा व स्वास्थ्य विषयों पर संवाद आयोजित होंगे।
अब तक माधुडीह, हाकेगोड़ा और बड़ा तालसा में कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। आगामी तिथियों में:
16 मई: छोटा तालसा, 18 मई तुरामडीह,
एवं अन्य गांवों में चरणबद्ध आयोजन किए जाएंगे।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश, शिक्षक गजेन्द्र हेंब्रम, जल सहिया श्रीमती मंजू महतो, वार्ड सदस्य श्रीमती चंपा हेंब्रम , सरोती हेंब्रम समेत सैकड़ों ग्रामीणों की भागीदारी रही।
मुखिया श्री मुर्मू ने कहा कि यह सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि एक सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत है।
अभियान के अंतर्गत शामिल गांवों की सूची :
केरुआ, धोडांगा, आहरघुटू, बंदुहुडांग, बड़ा तालसा, छोटा तालसा, तुरामडीह, भूरीडीह, भीतरदाड़ी, बाहरदाड़ी, हाकेगोडा, चांगिरा, माधुडीह।