Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ के सुकमा में दो जवानों की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने नक्सलियों के शामिल होने से किया इंकार
    Breaking News Headlines

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में दो जवानों की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने नक्सलियों के शामिल होने से किया इंकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा में दो जवानों की हत्या कर दी गई है. जिन पुलिसवालों की हत्या हुई है वे भेज्जी थाने में ही तैनात थे. थाने के पास ही पुलिस कैंप भी है. गुरुवार को दोनों जवान बाइक से बाजार की तरफ जा रहे थे, तभी इनका रास्ता रोक कर किसी ने गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और फरार हो गया.

    इस घटना को लेकर ग्रामीण कुछ भी नहीं बोल रहे. एसपी केएल ध्रुव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. जिन जवानों की हत्या की गई है उनके नाम पुनेम हड़मा और धनीराम कश्यप थे. छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर हमले की 23 दिन में यह तीसरी घटना है.

    ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस हत्या के पीछे नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम का हाथ हो सकता है. इस तरह की टीमें कैंप से बाहर निकले पुलिस के लोगों पर नजर रखती हैं. ग्रामीणों के बीच रहने वाले ऐसे नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाती और ये मौका देखकर हमला कर देते हैं. जहां घटना हुई वहां अक्सर पुलिस के जवान शराब पीने या फिर अस्पताल और बाजार से जुड़े कामों के लिए जाते रहते हैं.

    सुकमा पुलिस ने कहा है कि पुलिस जवानों के सड़क पर पड़े होने की जानकारी मिलने के बाद एक टीम मौके पर पहुंची. वहां देखा कि सुकमा के पूनेम हड़मा और दंतेवाड़ा के धनीराम कश्यप वहां गिरे हुए थे. उनकी गर्दन से खून बह चुका था. पुलिस के मौके पर पहुंचने तक दोनों की मौत हो चुकी थी. पुलिस का कहना है कि इस घटना में नक्सलियों के शामिल होने की कोई जानकारी नहीं मिली है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका और रूस में बढ़ा टकराव: बाइडन प्रशासन ने किया 10 रूसी राजनयिकों को निष्कासित
    Next Article एक्शन में चुनाव आयोग: कूचबिहार में ममता बनर्जी पर दर्ज हुई एफआईआर, दिलीप घोष पर लगा 24 घंटे का प्रतिबंध

    Related Posts

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    June 27, 2026

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    June 27, 2026

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.