Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सऊदी अरब की तरह भारत में भी प्रतिबंधित हो तब्लीगी जमात: प्रवीण तोगडिय़ा
    Breaking News Headlines

    सऊदी अरब की तरह भारत में भी प्रतिबंधित हो तब्लीगी जमात: प्रवीण तोगडिय़ा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    NDIhtJKCtxt buk rºtNw˜ =eGtk; mbthtun buk ŒJeK ;tudrzgt výau ......Fch JtfuUN
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रायपुर. राजधानी में प्रखर हिंदू नेता डा. प्रवीण भाई तोगडिय़ा ने हिंदू राष्ट्र की हुंकार भरी. रविवार को रावणभाठा मैदान में आयोजित राष्ट्रीय बजरंग दल के त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जिस तरह इस्लामिक देश सऊदी अरब में तब्लीगी जमात को प्रतिबंधित किया है, ठीक उसी तरह से आज भारत में भी उसे प्रतिबंधित करने की आवश्यकता है.

    डा. तोगडिय़ा ने युवाओं को देश, धर्म संस्कृति रक्षा का संकल्प कराते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि भारत को संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र घोषित करे. काशी में ज्ञानवापी मस्जिद को हटाकर विश्वनाथ को मूल रूप में स्थापित करें. मथुरा में भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर का निर्माण करें. कार्यक्रम को राष्ट्रीय सचिव प्रदीप गौर, सचिन बघेल, बेटू चंदेल ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री दीपक दुबे ने किया. इस मौके पर डा. तोगडिय़ा को भीम साहू, भुनेश्वर सेन ने तलवार भेंट की.

    दो करोड़ युवाओं को बजरंग दल से जोडऩे का लक्ष्य

    कार्यक्रम में डा. तोगडिय़ा ने छत्तीसगढ़ के साथ देश में दो करोड़ युवाओं को राष्ट्रीय बजरंग दल से जोडऩे का लक्ष्य दिया, जिनके माध्यम से हिंदू समाज को समृद्धि, सुरक्षा और सम्मान दिलाएंगे.

    हिंदू राष्ट्र के लिए युवा अब अंगुली करेगा

    त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में युवा ओजस्वनी संत राजीव लोचन महराज ने कहा कि युवा अब इंतजार नहीं करेगा. देश को हिंदू राष्ट्र बनाओ, वरना युवा उंगली करेगा. उन्होंने कहा कि युवा अगर अंगुली करेगा तो आप दिल्ली में बैठे नहीं रह पाओगे. वहीं कोमल आचार्य ने कहा कि युवा धर्म रक्षा के लिए सर्वस्व समर्पण के लिए तैयार रहे.

    हजारों की संख्या में अगुवानी, लहराया भगवा ध्वज

    त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे नेताओं का स्वागत शानदार तरीके से छत्तीसगढ़ के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया. बजरंग दल हजारों की संख्या में राजधानी में रैली निकलकर स्वागत संस्कार किया. इस मौके पर चारों तरफ भगवा ध्वज लहराया. वहीं मंच को भी पूरी तरह से भगवा रंग से सजाया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में ईडी के दफ्तर पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन, पनामा पेपर लीक मामले में हो रही पूछताछ
    Next Article बच्चों पर आभासी दुनिया के तिलिस्मी संसार का कहर

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.